मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने साधा निशाना

0
121

बीरेंद्र कुमार झा

पश्चिम बंगाल में रामनवमी जुलूस पर पथराव की घटना को लेकर बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला है। लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूरे प्लानिंग के साथ रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हमला करवाया है।

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने लगाए आरोप

बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी के दौरान किस प्रकार से हिंसा हुई।उस दिन ममता बनर्जी धरना मंच पर थी।उन्होंने सभी मीडिया का ध्यान डायवर्ट करा दिया था।तभी मुसलमानों ने हिंदुओं पर हमला कर दिया। ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, क्योंकि पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव आने वाले हैं। ऐसे में वह मुस्लिम वोटों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है।

क्या है पूरा मामला

रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के विभिन्न जगहों पर हंगामा देखने को मिला। जुलूस के दौरान एक पत्थरबाजी, कार में तोड़फोड़ की शिकायतें मिली। इतना ही नहीं रामनवमी की शोभायात्रा में निकले लोगों पर पथराव की घटना भी हुई।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

रामनवमी की शोभायात्रा में कई बीजेपी विधायक और नेता शामिल भी हुए। पथराव में कई लोग घायल हो गए ।इधर बीजेपी नेताओं की कार में तोड़फोड़ भी की गई।घटना को लेकर बीजेपी लगातार टीएमसी पर हमला बोल रही है। सोमवार सुबह घटना के प्रतिवाद में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मुस्लिम वोट के लिए हमला

बीजेपी लगातार पश्चिम बंगाल सरकार पर हमलावर हो रही है। इस बीच बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने सीधे ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी पर जानबूझकर साजिश के तहत घटना को अंजाम दिलवाने का आरोप लगाया है। इसके कारण उन्होंने मुस्लिम वोट बैंक जमा करना बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here