शिग्गांव से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

0
149

बीरेंद्र कुमार झा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है।उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दिया है कि वे किस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। मुख्यमंत्री बोम्मई ने बताया कि वह हावेरी जिले की अपने गृह नगर सीट शिग्गांव से चुनाव लड़ेंगे।

चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार

मुख्यमंत्री बोम्मई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं हावेरी में शिग्गांव से चुनाव लडूंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ बीजेपी चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट मांग रहे हैं।बसवराज बोम्मई जुलाई 2001 से कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य में बीजेपी के खिलाफ लहर नहीं है, बल्कि उसके पक्ष में लहर है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार थी, तब देश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनिश्चितता थी, जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा।

चुनाव से पहले बीजेपी को झटका

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को राज्य में तगड़ा झटका लगा है।विधायक एन वाय गोपालकृष्ण कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और जनता दल ( एस) के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।यह इस बात का प्रमाण है कि जनता की लहर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here