HomeदेशPM Narendra Modi Speech in Parliament 2024: 'BJP को 370 तो NDA...

PM Narendra Modi Speech in Parliament 2024: ‘BJP को 370 तो NDA को 400 पार’, PM मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए सेट किया टारगेट

Published on

PM Narendra Modi Speech in Parliament: बजट सत्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए टारगेट सेट कर दिया है। पीएम मोदी ने धारा 370, एनडीए 400 पार, इंडि अलायंस में बिखराव, परिवारवाद, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्ष पर तीखा हमला किया। उन्होंने अपने भाषण में पूर्व की कांग्रेस सरकारों की असफलताओं पर भी खूब तंज कसे। उनके भाषण के दौरान सत्ता पक्ष की ओर से बार-बार मेजें थपथपाकर समर्थन जताया गया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए कहा कि अब हमारी सरकार का तीसरा कार्यकाल भी बहुत दूर नहीं है। ज्यादा से ज्यादा 100-125 दिन बाकी हैं। मैं संख्याओं पर नहीं जाता लेकिन मैं देश का मूड देख सकता हूं। पूरा देश कह रहा है, अबकी बार 400 पार। खरगे जी भी कह रहे हैं अबकी बार… 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को तो 400 पार सीटें मिलेंगी ही। लेकिन देश, भाजपा को 370 सीटें अवश्य देगा।’

एक प्रॉडक्ट को बार-बार लॉन्च करने की कोशिश’

पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकारों की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को यूपीए के दौरान देश में शासन करने के लिए 10 साल मिले। इतना वक्त सरकार के लिए कम नहीं होता, लेकिन वह इस जिम्मेदारी को निभाने में कांग्रेस कामयाब नहीं हुई। इस देश ने परिवारवाद से बड़ा नुकसान उठाया है। इसका खामियाजा कांग्रेस ने भी उठाया है, एक प्रॉडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान बंद होने की नौबत आ गई है।

‘भानुमति के कुनबा का अलायंस बिगड़ा’

इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले ही एक भानुमती का कुनबा जोड़ा गया। अब उस अलायंस का ही अलाइनमेंट बिगड़ गया। उसमें शामिल सभी लोग एकला चलो की राह पर चल रहे हैं। विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए पीएम मोदी ने कहा, कब तक समाज को बांटते रहोगे, कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का भरोसा हमेशा एक परिवार के प्रति रहा है। वह न तो इससे आगे और न ही इससे अलग कुछ सोचने को तैयार है।

पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें:

  • दो-दो युद्ध (यूक्रेन एवं गाजा) और 100 साल के बाद आए सबसे बड़े संकट के बावजूद महंगाई नियंत्रण में है।
  • आज युवाओं के लिए जितने नए अवसर बने हैं, ये पहले कभी नहीं बने।
  • आज चारों तरफ स्टार्टअप्स की गूंज है, यूनिकॉर्न्स चर्चा में है।
    2014 के पहले डिजिटल इकोनॉमी की साइज ना के बराबर थी।
  • आज भारत, दुनिया की अग्रणी डिजिटल इकोनॉमी है। लाखों युवा इससे जुड़े हैं।
  • आज वुमेन सेल्फ हेल्प ग्रुप से 10 करोड़ बहनें जुड़ी हैं।
  • आज देश में करीब-करीब 1 करोड़ लखपति दीदी बनी हैं,हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।

Latest articles

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...

क्या 150 साल तक जिंदा रह सकता है इंसान? इस रिसर्च के बाद शुरू हुई बहस

मानव जीवन को लंबा करने का विचार लंबे समय से साइंटिस्ट को आकर्षित करता...

More like this

रैपर से नेता बने बालेन शाह की RSP नेपाल में भारी जीत की ओर

नेपाल के रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की मध्यमार्गी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP)...

JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी

  बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला ह. लंबे समय तक बिहार...

UTS ऐप बंद होने पर फंसी यात्री,आपकी ट्रेन न छूटे इसलिए दूसरे ऐप पर हो जाएं शिफ्ट

1 मार्च से रेलवे की UTS ऐप बंद हो चुकी है, जिसके चलते मीनू...