Homeदेशभाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने किया बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय...

भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने किया बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का अभिनंदन

Published on

न्यूज़ डेस्क 
दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में बिहार के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं  विजय सिन्हा का अभिवादन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में बीजेपी के कई बड़े नेता उपस्थित हुए। समारोह में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंदर सचदेवा ,केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ,सांसद मनोज तिवारी ,बीजेपी के मीडिया प्रमुख संजय मयूख समेत और नेता शामिल हुए और बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्रियों को बधाइयां दी। 
   बता दें कि दिल्ली भाजपा पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष  नीरज तिवारी की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उन्होंने ही कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। नीरज तिवारी ने कहा कि बिहार अब विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। नीतीश कुमार के साथ बीजेपी का यह गठबंधन स्वाभाविक गठबंधन है और इसी सरकार से बिहार का कायाकल्प हो सकता है। 

इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के बगैर पूर्वांचल की कल्पना नहीं की जा सकती है और उसी बिहार के नवनिर्वाचित दो उपमुख्यमंत्री हैं जिन्होंने बिहार की जनता के विश्वास पर ना सिर्फ उतरे हैं बल्कि कुछ लोग बिहार में लोकतंत्र के निर्णय के खिलाफ जबरन सरकार बनाने की कोशिश की जो अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि 1990 और 2005 के बीच भाजपा ने बिहार में संघर्ष किया और बिहारवासियों को जंगलराज से निकालने के लिए जो मेहनत की उसी का परिणाम है कि आज फिर बिहार में डबल इंजन की सरकार है।

बिहार के नए उप मुख्य मंत्री  सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली के अंदर एक ऐसा मुख्यमंत्री है जो लालू प्रसाद से भी आगे निकल गया हैं। लालू यादव ने तो चारा घोटाला किया और जब रेल मंत्री बने तो नौकरी के बदले जमीन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री तो शराब माफिया निकले जो दिल्ली को शराब नगरी बनाने में लगे थे।

चौधरी ने कहा कि भाजपा की सरकार जो वायदा करती है उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। वर्षों तक भगवान श्री राम को लेकर संघर्ष किया गया लेकिन यह मोदी सरकार है जिन्होंने ना सिर्फ भगवान श्री राम को मंदिर में स्थापित किया और जो लोग 2019 चुनाव में तारीख पूछ रहे थे उन्हें तारीख भी बताया और अब तो पूरे देश से राम परिवार अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। भाजपा ने एक राष्ट्र, एक विधान और एक निशान का जो नारा दिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसे सत्यापित करके दिखाया।

बिहार के दूसरे उप मुख्य मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार वही है जहां से पूर्वांचल का उदय होता है और आज बिहार में एनडीए की सरकार बनते ही एक नए सूरज का उदय हुआ है जो विकास के रथ पर सवार है। उन्होंने कहा कि बिहार की प्रतिभा, हुनर और कौशल को बचाने के लिए बिहार सरकार तत्पर है। इंडस्ट्री और रोजगार देने में जो बिहार सबसे आगे रहता था उसे लालू प्रसाद यादव की सरकार ने बर्बाद कर दिया लेकिन यह 21वीं सदी है और मोदी सरकार की नीति से देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि बिहार में जो जनादेश था उसी के अनुसार सरकार एक बार फिर से बनी है और उस सरकार के दो गणमान्य आज हम सभी के बीच उपस्थित हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बड़ी आबादी में पूर्वांचल से लोग आ कर काम कर रहे हैं और हम सभी पूर्वांचलवासी आज भी अपने आप पर गर्व करते हैं क्योंकि हम उस जगह से आते हैं जहां से कई इतिहास जुड़ा हुआ है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पहले दिल्ली के अंदर सांसद मनोज तिवारी के रुप में पूर्वांचल की सिर्फ एक ही आवाज गुंजा करती थी और अब तीन-तीन आवाज भी गूंजेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार एक ऐसे मुख्यमंत्री के खिलाफ आवाज बुलंद कर रही है जो सिर्फ भ्रष्टाचार में डुबा हुआ है और उसे दिल्ली की सत्ता से उखाड़ने के लिए और उसके झूठ का पर्दाफाश करने के लिए संकल्पित हैं।


Latest articles

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

More like this

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...