Bihar News: वैशाली में बनेगा NIFTEM, बिहार के युवाओं को मिलेगा हाईटेक करियर का मौका

0
5

Bihar News: Industries Department Bihar के 4 बड़े औद्योगिक प्रस्तावों को बिहार कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। इन फैसलों को बिहार में उद्योग, निवेश, फूड प्रोसेसिंग और रोजगार के लिहाज से गेमचेंजर माना जा रहा है।

सरकार ने वैशाली में NIFTEM संस्थान की स्थापना, BIIPP नीति में बड़ा बदलाव, MSME क्लस्टर विकास योजना के विस्तार और पटना में लगभग 100 करोड़ रुपये की डेयरी उत्पादन इकाई लगाने जैसे अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी है।

वैशाली में बनेगा NIFTEM, युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका

कैबिनेट ने वैशाली जिले में विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में National Institute of Food Technology Entrepreneurship and Management (NIFTEM) की स्थापना के लिए 100 एकड़ जमीन मुफ्त देने को मंजूरी दी है।

यह संस्थान फूड प्रोसेसिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर में युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और स्किल ट्रेनिंग देगा। सरकार का मानना है कि इससे बिहार में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को नई रफ्तार मिलेगी।

BIIPP नीति में बड़ा बदलाव, निवेशकों को राहत

राज्य सरकार ने Bihar Industrial Investment Promotion Policy (BIIPP) 2025 की अवधि बढ़ाकर 30 जून 2026 तक कर दी है। साथ ही BIIPP-2025 और BIIPP-2016 में बड़े संशोधन किए गए हैं।

नई व्यवस्था के तहत मेगा इंडस्ट्री यूनिट की लागत सीमा 200 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसके अलावा BIADA अब 30, 60 और 90 वर्षों के लिए रियायती दर पर जमीन आवंटित करेगा।

सरकार को उम्मीद है कि इससे बड़े निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा और बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया तेज होगी।

MSME सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्लस्टर विकास योजना का विस्तार करते हुए इसका नया नाम “मुख्यमंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग क्लस्टर विकास योजना” रखा गया है।

इसके तहत BIADA औद्योगिक क्षेत्रों में Common Facility Centre (CFC) बनाए जाएंगे, जिससे MSME यूनिट्स की उत्पादन क्षमता और गुणवत्ता में सुधार होगा।

पटना में लगेगी ₹97 करोड़ की डेयरी फैक्ट्री

Namaste India Foods Private Limited को पटना के बिहटा स्थित सिकंदरपुर क्लस्टर में डेयरी उत्पादन इकाई लगाने की मंजूरी दी गई है।

करीब 97.17 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली इस यूनिट में फुल क्रीम मिल्क, टोन्ड मिल्क, दही, छाछ और बटर का उत्पादन होगा। इस परियोजना से लगभग 170 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

बिहार में निवेश और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

Kundan Kumar ने कहा कि सरकार के ये फैसले बिहार में औद्योगिक निवेश, MSME विकास, कौशल विकास और रोजगार सृजन को नई दिशा देंगे।

सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से राज्य में इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम मजबूत होगा और युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार एवं ट्रेनिंग के अवसर मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here