Bihar News: बिहार के युवाओं के लिए बड़ा मौका! मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में 9347 लोगों का चयन

0
5

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य में स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कुल 9347 लाभुकों का चयन किया गया है। चयन प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड रैंडमाइजेशन के जरिए पूरी की गई, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। चयनित लाभुकों की घोषणा उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने की।

74 परियोजनाओं के लिए हुआ चयन

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सूचीबद्ध 74 परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए गए थे। जिलावार तय लक्ष्य के अनुसार Computerized Randomization प्रणाली के माध्यम से कुल 9347 नए आवेदकों का औपबंधिक चयन किया गया।

चयनित लाभुकों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग – 2000 ,अति पिछड़ा वर्ग – 2000,महिला वर्ग – 2000,युवा वर्ग – 2000,अल्पसंख्यक वर्ग – 1247, दिव्यांगजन वर्ग – 100

इसके अलावा कोटिवार और जिलावार 30 प्रतिशत आवेदनों को वेटिंग लिस्ट में भी रखा जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी होगी फाइनल सूची

सरकार के अनुसार औपबंधिक रूप से चयनित 9347 आवेदनों की स्क्रूटनी और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयन सूची उद्यमी पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी।

इसके बाद चयनित लाभुकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और योजना के तहत तीन किस्तों में करीब ₹910.25 करोड़ की परियोजना राशि वितरित की जाएगी।

“युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बड़ी पहल”

उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बिहार सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित पारदर्शी चयन प्रक्रिया के जरिए पात्र लाभुकों को निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है।

SC-ST युवाओं के लिए रोजगार का मजबूत माध्यम

इस मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने कहा कि यह योजना अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत माध्यम बन रही है।

“पारदर्शी और जवाबदेह बनाया गया चयन सिस्टम”

उद्योग विभाग के सचिव सह बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) एवं IDA के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि विभाग ने चयन प्रक्रिया को पूरी तरह तकनीक-संचालित और जवाबदेह बनाया है।

उन्होंने कहा कि चयनित लाभुकों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और वित्तीय सहायता देकर सफल उद्यमी बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।

फरवरी से मार्च तक लिए गए थे आवेदन

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2025-26 के लिए उद्यमी पोर्टल के माध्यम से 15 फरवरी 2026 से 23 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस कार्यक्रम में अमन समीर, विद्यानंद सिंह और मुकुल कुमार गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here