Bihar News:बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में सोमवार को नई जिम्मेदारी और नई रणनीति की झलक देखने को मिली। विभाग की नई मंत्री लेशी सिंह ने विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस दौरान विभाग के सचिव कुमार रवि, वरिष्ठ पदाधिकारियों, अभियंताओं और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
पदभार संभालने के बाद मंत्री लेशी सिंह ने विभागीय अधिकारियों और अभियंताओं के साथ बैठक कर राज्य में चल रही विभिन्न परियोजनाओं और निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।
PPT Presentation के जरिए दिखाया गया बिहार का Mega Infrastructure Vision
बैठक के दौरान विभाग की संरचना, कार्यप्रणाली और विभिन्न योजनाओं की जानकारी पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मंत्री के सामने रखी गई। अधिकारियों ने राज्य की कई प्रतिष्ठित और आइकॉनिक परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

मंत्री को बताया गया कि भवन निर्माण विभाग ने हाल के वर्षों में बापू टावर, राजगीर खेल परिसर, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप, एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी और पटना समाहरणालय जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
इसके अलावा पंचायत सरकार भवन, आवासीय विद्यालय, प्रखंड कार्यालय और अन्य सरकारी भवनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी दी गई।
“समय पर और गुणवत्तापूर्ण निर्माण होगी सबसे बड़ी प्राथमिकता”
पदभार संभालने के बाद मंत्री लेशी सिंह ने साफ कहा कि विभाग की योजनाओं को समय पर पूरा करना और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं को तेजी, पारदर्शिता और बेहतर मॉनिटरिंग के साथ पूरा किया जाएगा। इसके लिए कई स्तरों पर निर्माण कार्यों की लगातार समीक्षा की जाएगी ताकि किसी भी योजना में देरी न हो।
बिहार के Infrastructure को मिलेगा नया Momentum
माना जा रहा है कि लेशी सिंह के नेतृत्व में भवन निर्माण विभाग आने वाले समय में और अधिक सक्रिय रूप से काम करेगा। विभाग पहले से ही कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है और अब नई योजनाओं को भी तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है। बैठक में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, अभियंतागण और कर्मचारी मौजूद रहे।

