Homeदेशआजम खान, बेटे अब्दुल्ला और पत्नी तंजिम दोषी करार, तीनों दिग्गजों को...

आजम खान, बेटे अब्दुल्ला और पत्नी तंजिम दोषी करार, तीनों दिग्गजों को मिली सात सात साल कैद की सजा

Published on

विकास कुमार
सपा के दिग्गज नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को कड़ी सजा सुनाई गई है। रामपुर (एमपी-एमएलए) कोर्ट ने तीनों को सात सात साल की सजा सुनाई है। परिवार सहित आजम खान कोर्ट से सीधा जेल भेज दिए गए। ये मामला अब्दुल्ला आजम खान के दो जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा है। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। इस मामले में आजम खान, उनकी पत्नी और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया गया था।

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फकरुल हसन चांद ने इस फैसले पर दुख का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में जितनी नाइंसाफी आजम खान और उनके परिवार के साथ हुई। वैसी नाइंसाफी किसी के साथ नहीं हुई है। चांद ने कहा कि ऊपरी अदालत में इस फैसले को चुनौती दी जाएगी।

वहीं आजम खान को सजा सुनाए जाने पर बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी प्रतिक्रिया दी है। त्रिपाठी ने कहा कि आजम खान ने जो बोया था वही काट रहे हैं।

कोर्ट का ये फैसला आजम खान के परिवार के लिए एक बड़ा धक्का है। इस कानूनी चोट से उबरना आजम खान के लिए आसान नहीं होगा।

Latest articles

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

यात्रियों को मिलेगा कैंसिल फ्लाइट के टिकट का रिफंड, सरकार का इंडिगो को आदेश 

6 दिसंबर को इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का...

WhatsApp का धमाकेदार अपडेट!मिस्ड कॉल पर छोड़ सकेंगे वॉइस और वीडियो मैसेज

Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक बेहद उपयोगी फीचर लेकर...

सर्दियों में गर्म पानी से तो नहीं नहाते हैं आप, हेल्थ को हो सकती हैं इतनी दिक्कतें

सर्दियों में ठंड से बचने का सबसे आसान तरीका गर्म पानी से नहा लेना...

More like this