केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ केजरीवाल को समर्थन नहीं देंगे ओवैसी, आप को बताया बीजेपी की बी टीम

0
134

बीरेंद्र कुमार झा

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का समर्थन नहीं करेंगे, क्योंकि आम आदमी पार्टी के प्रमुख वास्तविक हिंदू का अनुसरण करते हैं। ओवैसी ने केजरीवाल और 2019 में आर्टिकल 370 को निरस्त किए जाने के दौरान भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने वाले दलों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उसमें राजनीतिक संगतियों का अभाव है,जिसके कारण बीजेपी को आपकी विसंगतियों से लाभ हो रहा है।

आर्टिकल 370 को कर दिया निरस्त

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं कभी केजरीवाल का समर्थन नहीं कर सकता हूं। मैं केजरीवाल को जानता हूं कि वे वास्तविक हिंदुत्व का अनुसरण करते हैं ना कि महज उदार हिंदुत्व का। उनसे यह पूछा गया था कि क्या वह केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई में केजरीवाल का समर्थन करेंगे इसपर उन्होंने कहा केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन क्यों किया था, जब उन्होंने आर्टिकल 370 खत्म कर दिया था। क्या उन्हें पता नहीं था कि एक राज्य को 3 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया है।तब केजरीवाल ने यह दिखाने की कोशिश की कि वे सबसे बड़े हिंदू हैं।उन्होंने बीजेपी का समर्थन किया था।

विदेश मंत्रालय को इस पर देना पड़ेगा जवाब

एआईएमआईएम प्रमुख ने पूछा कि विदेश मंत्रालय पड़ोसी देशों में प्राचीन भारतीय अवधारणा के प्रभाव को दर्शाते भारत के नए संसद भवन की अखंड भारत भित्ति चित्र पर अफगानिस्तान नेपाल तथा बांग्लादेश को क्या बताएगा ? ओवैसी ने कहा कि अब नए संसद भवन में अखंड भारत का भी चित्र लगाया गया है। बीजेपी को बताना चाहिए कि वह अफगानिस्तान,बांग्लादेश और नेपाल लेने कब जा रहे हैं? आपका पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर ) लेने कब जा रहे हैं? जब आप अखंड भारत का भित्ति चित्र लगाते हैं तो आपको जवाब देना चाहिए कि आप इस दिशा में क्या कर रहे हैं? विदेश मंत्रालय को इस पर जवाब देना पड़ेगा।एक अन्य सवाल कि आपकी पार्टी तेलंगाना में कितने सीटों पर चुनाव लड़ेंगी के जबाव में ओवैसी ने कहा कि पहले पार्टी के नेताओं से चर्चा करेंगे । इसके बाद इस पर फैसला लेंगे कि एआईएमआईएम तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here