जानिए अमेरिका ने क्यों कहा कि हिन्द -प्रशांत महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका अहम

0
117

 
न्यूज़ डेस्क 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। यह यात्रा उनकी सरकारी यात्रा है और पीएम मोदी अमेरिका में स्टेट गेस्ट बन कर जा रहे हैं। वहां पीएम मोदी के कई कार्यक्रम हैं। वे संयुक्त सभा को भी सम्बोधित करेंगे और रात्रि भोज में भी शामिल होंगे। खबर है कि अमेरिका के साथ भारत कई मसलों पर समझौता भी करेगा। एक बड़ा समझौता आधुनिक हथियारों की खरीद विक्री की भी है। अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी की यात्रा का बेसब्री से इन्तजार भी कर रहे हैं और स्वागत के लिए भी बेकरार हैं।  
    इसी बीच अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि  हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र के मुक्त, सुरक्षित, समृद्धि और आत्मनिर्भर रखने में भारत की भूमिका अहम है। अमेरिका का यह बयान पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से करीब एक हफ्ते पहले आया है। बता दें कि चीन लगातार हिंद प्रशांत क्षेत्र में अपनी ताकत बढ़ा रहा है। यही वजह है कि चीन की चुनौती से निपटने के लिए अमेरिका, भारत और कई अन्य देश हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र को किसी भी देश के दबाव से मुक्त रखने की कोशिशों में जुटे हैं।
                 अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने बयान में कहा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी सबसे अहम है। हम भारत के साथ कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र को मुक्त, समृद्धि और आत्मनिर्भर रखने में भारत की अहम भूमिका है। मिलर ने कहा कि अमेरिका के विदेश मंत्री टॉनी ब्लिंकेन पीएम मोदी और भारतीय प्रतिनिधिमंडल के अमेरिका दौरे पर फोकस कर रहे हैं। वह कई मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत करेंगे।
                बता दें कि पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के आमंत्रण पर पीएम मोदी अमेरिका जा रहे हैं। 22 जून को पीएम मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगे और 22 जून को ही राष्ट्रपति आवास में राजकीय  भोज में शामिल होंगे। भारत में अमेरिकी वीजा मिलने में हो रही देरी पर मैथ्यू मिलर ने कहा कि अमेरिका के वाणिज्य दूतावास इस समस्या को दूर करने में जुटे हैं और जल्द से जल्द बड़ी संख्या में भारतीय लोगों को वीजा जारी किए जाएंगे। मिलर ने कहा कि यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
                 भारत में मानवाधिकार के मुद्दे पर मिलर ने कहा कि इसे लेकर हम साफ हैं और भारत के साथ निजी तौर पर बात कर रहे हैं। मिलर ने कहा कि हमने भारत के साथ अपनी चिंताओं को साझा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here