फेसबुक पर एक विज्ञापन,व्हाट्सऐप कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाने के लिए भी मजबूर किया

0
149
नालागढ़ में उत्तराखंड की युवती से दुराचार, नौकरी का झांसा देकर होटल में की घिनौनी हरकत

औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के एक होटल में उत्तराखंड की युवती के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसे रिसेप्शनिस्ट की नौकरी का झांसा देकर नालागढ़ के एक होटल में बुलाया गया, जहां उसक ी अस्मत लूट ली गई। पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसे आरोपियों ने वर्क-फ्रॉम-होम के नाम पर व्हाट्सऐप कॉल के जरिए अश्लील वीडियो बनाने के लिए भी मजबूर किया। पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड की 22 वर्षीय पीडि़त युवती ने बताया कि उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें वर्क-फ्रॉम-होम के जरिए अच्छी कमाई की बात कही गई थी।

वहीं आरोपी ने उसे नालागढ़ के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी का झांसा देते हुए इंटरव्यू के लिए बुलाया। वह 26 अप्रैल को नालागढ़ बाईपास रोड पर स्थित होटल में इंटरव्यू में पहुंची, जहां आरोपी ने उससे दुराचार किया। उधर, इस बारे में डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने पीडि़त युवती की शिकायत के आधार पर दुराचार का मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here