हाइब्रिड मॉडल के तहत खेला जाएगा एशिया कप 2023, पाकिस्तान में 4 और श्रीलंका में होंगे 9 मैच

0
116

न्यूज डेस्क
एशिया कप को लेकर चली आ रही अनिश्चितता की स्थिति को खत्म करते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद एसीसी ने गुरुवार को घोषणा की कि टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर तक हाइब्रिड मॉडल पर खेला जायेगा जिसमें चार मैच पाकिस्तान में और नौ मैच श्रीलंका में होंगे। इस एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर गतिरोध पिछले सप्ताह समाप्त हुआ जब जय शाह की अगुवाई वाले एसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दी। बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा था कि दोनों देशों के बीच जारी राजनीतिक तनाव के कारण वह अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा।

एसीसी ने एक बयान में कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाएगा, जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, और नेपाल की टीमें भाग लेंगी। इसमें कहा ​गया है कि टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जायेगा जिसमें चार मैच पाकिस्तान में और बाकी नौ श्रीलंका में खेले जाएंगे।

इस सत्र में दो ग्रुपों में बांटा जाएगा और हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर चार के चरण में पहुंचेगीं सुपर चार ग्रुप की शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी। पाकिस्तान में मैच लाहौर में होंगे जबकि श्रीलंका में कैंडी और पल्लेकेले में मैच होंगे। एशिया कप के कार्यक्रम को मंजूरी मिलने के सााि ही अक्टूबर नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की टी का भारत आना भी तय हो गया। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 15 अक्टूबर को लीग चरण में आमने सामने हो सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here