लोक जागरण यात्रा के जरिये लोकसभा चुनाव को साधने निकले अखिलेश यादव 

0
153


न्यूज़ डेस्क 

सपा नेता अखिलेश यादव अब लोक जागरण यात्रा पर निकल रहे हैं। खीरी से इस यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इस यात्रा के लिए सपा की बड़ी तैयारी है। यात्रा रथ पूरी तरह से तैयार हैं और रथ पर कई तरह की बातें लिख गई है। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव की यह यात्रा जातीय जनगणना के लिए लोगों को जगाना है। इसके साथ ही सामाजिक न्याय के प्रति लोगों को सचेत भी करना है। बीजेपी पर वार करने की तैयारी है और अगले चुनाव में बीजेपी को साफ़ करने का नारा है। बताया जा रहा है कि देवकली में होने वाले सपा के प्रशिक्षण शिविर में अखिलेश यादव ने लोक जागरण यात्रा का आगाज किया जायेगा।  अखिलेश यादव ने सपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करने के लिए लखीमपुर खीरी को चुना है। सोमवार को खीरी पहुंचे अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के घर जाकर आगे की रणनीति तय की। दुधवा में रात्रि विश्राम किया। मंगलवार को अखिलेश यादव देवकली में होने रहे सपा के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे। इस कार्यक्रम में जिलेभर के सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।
                  सपा मुखिया ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा को निशाने पर लिया। अखिलेश यादव ने कहा कि निजीकरण जितना बढ़ाया जाएगा तो हमारे आपके अधिकार छीन जाएंगे। भाजपा के लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं। बिना आंकड़ों के भाजपा सबका साथ सबका विकास का दावा कर रही है।
              अखिलेश यादव ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, सिलिंडर, आटा आदि की कीमत बढ़ रही है। बेरोजगारी चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी जिला समाजवादियों का गढ़ रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही है कि जो गढ़ है वो समाजवादियों का गढ़ दोबारा बने। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करने के बाद अखिलेश यादव लोक जागरण यात्रा की शुरुआत की।
          लोकसभा चुनाव से पहले सपा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर रही है। यह यात्रा हर लोकसभा सीट पर प्रशिक्षण शिविर के बाद निकाली जाएगी। माना जा रहा है कि सामाजिक न्याय और जातिगत जनगणना के मुद्दे पर निकाली जा रही लोक जागरण यात्रा के जरिए सपा ने दलित और पिछड़ों को साधने की रणनीति बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here