BJP 20 साल तक,029 में कांग्रेस की सत्ता को लेकर एक्सिस माय इंडिया की भविष्यवाणी

0
4

एक्सिस माय इंडिया के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि बीजेपी की सत्ता कम से 20 साल तक रहने वाली है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की स्थिति को लेकर भी अपनी भविष्यवाणी की है।

एक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने मीडिया में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। इसमें उन्होंने बंगाल से लेकर यूपी और पंजाब तक के चुनावों को लेकर बात की है। लेकिन, इसमें उन्होंने देश की राजनीति में बीजेपी के मौजूदा प्रभाव को लेकर काफी बड़ी बातें सामने रखी हैं।

पश्चिम बंगाल और असम में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने दिखाया है कि उत्तर भारत में अभी वह किस तरह से सियासी तौर पर एकतरफा प्रभावी हो चुकी है, जहां विपक्ष का उसके सामने टिकना मुश्किल हो रहा है।

एक्सिस माय इंडिया के फाउंडर प्रदीप गुप्ता का कहना है कि भारतीय राजनीति में बीजेपी का मौजूदा प्रभुत्व 2014 में शुरू हुआ और ‘यह कम से कम 20 साल तक रहेगा।’ उन्होंने इसके लिए देश की राजनीति पर पहले कांग्रेस के इसी तरह से हावी रहने का जिक्र किया है।

उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस ने लगातार 1977 तक शासन किया। उसके बाद इसके सामने मुश्किलें आने लगीं। उन दिनों में हम लगभग 20 की राजनीतिक पीढ़ी के टिकने के बारे में बातें करते थे। वह 20 साल वाली साइकिल अभी भी कायम रहेगी।

उनके मुताबिक बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए और विपक्ष का भविष्य मोदी सरकार के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। उनके मुताबिक अगर बीजेपी सरकार लोगों की उम्मीदों के अनुसार ही अच्छा प्रदर्शन करती रहेगी, तो यह यूं ही चुनाव भी जीतती रहेगी और विपक्ष हारता रहेगा। उन्होंने कांग्रेस के बारे में कहा कि उसपर अतीत के शासन से जुड़े धारणाओं का जो बोझ है, उससे उबरने में अभी वक्त लगेगा।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी को बुरी तरह से हराने के बाद बीजेपी का चुनावी प्रभुत्व बहुत बढ़ गया है।
असम में भी इसने अपना आधार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत कर लिया है।
देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीजेपी के अपने मुख्यमंत्री हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here