Bihar Govt Jobs 2026: बिहार में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, विज्ञान विभाग में निकलेगी यंग प्रोफेशनल भर्ती

0
4

Bihar Govt Jobs 2026: बिहार सरकार राज्य के तकनीकी और दक्ष युवाओं को बड़ा अवसर देने जा रही है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने “यंग प्रोफेशनल चयन संबंधी नीति-2026” तैयार की है, जिसके तहत डिप्लोमा, बी.टेक और एम.टेक युवाओं की भर्ती की जाएगी। माना जा रहा है कि इस पहल से विज्ञान और तकनीकी शिक्षा से जुड़े सरकारी कार्यक्रमों को नई रफ्तार मिलेगी।

तीन श्रेणियों में होगी भर्ती

विभाग की नई नीति के तहत युवाओं का चयन तीन कैटेगरी में किया जाएगा:

YP-I (Young Professional-I)

इस श्रेणी में उन अभ्यर्थियों का चयन होगा जिन्होंने डिप्लोमा परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।

YP-II (Young Professional-II)

इसमें वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने बी.टेक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हों और पिछले तीन वर्षों के भीतर वैध GATE स्कोर प्राप्त किया हो।

YP-III (Young Professional-III)

इस श्रेणी में वैसे अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा जिन्होंने एम.टेक में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों और एम.टेक में प्रवेश वैध GATE स्कोर के आधार पर लिया हो।

कितने समय के लिए होगी नियुक्ति?

यंग प्रोफेशनल का प्रारंभिक चयन दो वर्षों के लिए किया जाएगा। विभाग के अनुसार कार्य प्रदर्शन और संस्थान की आवश्यकता के आधार पर इसे एक वर्ष तक बढ़ाया भी जा सकता है।

इन संस्थानों में मिलेगी तैनाती

“यंग प्रोफेशनल चयन संबंधी नीति-2026” के तहत चयनित अभ्यर्थियों को विभाग और विभागाधीन कई बड़े संस्थानों में काम करने का मौका मिलेगा।

इनमें प्रमुख संस्थान शामिल हैं:

  • Bihar Council on Science and Technology
  • Bihar Remote Sensing Applications Center
  • Dr. A.P.J. Abdul Kalam Science City
  • Bihar Engineering University
  • State Board of Technical Education
  • Taramandal Darbhanga
  • राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय और पॉलिटेक्निक संस्थान

आरक्षण नीति का भी होगा पालन

विभाग ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया में बिहार सरकार की आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जाएगा। विभिन्न संस्थानों में यंग प्रोफेशनल की संख्या आवश्यकता के अनुसार तय की जाएगी।

मंत्री शीला कुमारी ने क्या कहा?

विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि विभाग के कार्यक्रमों और योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए दक्ष युवाओं की भर्ती की जाएगी। इसके लिए नई नीति तैयार कर ली गई है और चयन प्रारंभिक रूप से दो वर्षों के लिए होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here