कॉकरोच जनता पार्टी ने दिखा दिया AI ताकतवर,प्रॉम्प्ट देकर 1 घंटे में बना दी वेबसाइट

0
4

इंटरनेट पर इन दिनों सभी की जुबान पर एक ही नाम है कॉकरोच जनता पार्टी। मुख्य न्यायाधीश के एक कथित बयान के विरोध में व्यंग के रूप में शुरू हुई इस डिजिटल पार्टी ने राजनीति ने दिखा दिया है कि AI कितना ताकतवर है। महज 4 दिनों में इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ से ज़्यादा फॉलोअर्स बटोरकर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को पीछे छोड़ दिया है। संकेत उपाध्याय के यूट्यूब चैनल डबल चेक में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके के एक इंटरव्यू के अनुसार इस पार्टी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है।

अभिजीत दिपके के अनुसार उन्होंने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बिना किसी कोडिंग के सिर्फ 1 घंटे में अपनी पूरी वेबसाइट और एआई एंथम तैयार कर लिया। युवाओं के इस अनूठे प्रयास और एआई की सुपरफास्ट स्पीड ने इंटरनेट पर एक नया इतिहास रच दिया है, जिसे समझना बेहद दिलचस्प है।

डबल चेक यूट्यूब चैनल पर दिए अभिजीत दीपके के इंटरव्यू के मुताबिक उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की पूरी वेबसाइट बनाने में AI का इस्तेमाल किया। दीपके के अनुसार, उनके दो दोस्तों ने वेबसाइट बनाने के लिए AI से मदद ली, जिससे काम बहुत आसान और तेज हो गया।

उन्होंने बताया कि AI की मदद से ग्राफिक्स बनाने के लिए उन्हें सिर्फ प्रॉम्प्ट डालना पड़ता है और वे 2 मिनट के भीतर तैयार हो जाते हैं। हैरान करने वाली बात रही कि अपनी पूरी वेबसाइट को तैयार करने में उन्हें सिर्फ एक घंटा लगा। उन्होंने बताया कि AI ही है जिसकी वजह से उनकी ज्यादा मेहनत नहीं लगती और काम व्यवस्थित ढंग से हो जाता है।

अभिजीत दिपके की कॉकरोच जनता पार्टी इस बात का सबूत है कि आज के दौर में वेबसाइट बनाने के लिए महीनों की कोडिंग सीखने या डेवलपर पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। आज कई ऐसे AI Website Builders और UI टूल्स मौजूद हैं जो सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के आधार पर पूरी-पूरी वेबसाइट बना देते हैं। मजे की बात है कि वेबसाइट को बनाने के लिए लिखे जाने वाले प्रॉम्प्ट्स भी AI से ही लिखवाए जा सकते हैं। Framer AI, Dora, Relume.io और v0.dev ऐसे AI टूल्स हैं जिनकी मदद से कोई भी चंद घंटों में वेबसाइट का पूरा लेआउट, यूआई डिजाइन, एनिमेशन और रिस्पॉन्सिव पेजेस तैयार कर देते हैं।

सोशल मीडिया पर किसी भी कैम्पेन को वायरल करने के लिए दमदार ग्राफिक्स और विजुअल्स की जरूरत पड़ती है। इसके लिए कॉकरोच जनता पार्टी ने पारंपरिक डिजाइनरों के बजाय Generative AI का इस्तेमाल किया, जिससे उनके क्रिएटिव पोस्टर्स चंद मिनटों में तैयार हो गए।

ग्राफिक्स और पोस्टर्स बनाने के लिए आज Midjourney, DALL-E 3 और Canva AI जैसे टूल्स मौजूद हैं। इन एडवांस AI टूल्स की मदद से अपनी पसंद के अनुसार ग्राफिक्स और पोस्टर्स बहुत आसानी से बनाए जा सकते हैं। कॉकरोच जनता पार्टी भी सोशल मीडिया पर इन टूल्स की मदद से तीखे और मजेदार ग्राफिक्स तैयार कर रही है।
इन टूल्स की मदद से आप सोशल मीडिया पोस्ट के लेआउट और बैनर्स को तेजी से रीसाइज करने और उनमें मनचाहा एआई टेक्स्ट-टू-इमेज जोड़ सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि CJP की वेबसाइट के साथ-साथ उनका एआई एंथम भी खूब चर्चा में है, जिसे कि Suno AI / Udio जैसे म्यूजिक एआई टूल्स की मदद से बिना किसी स्टूडियो के सिर्फ कुछ ही मिनटों में बना लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here