Ramadan 2023: भारत में रोजे कब से शुरू होंगे,जानें सेहरी और इफ्तार का समय

0
196

न्यूज डेस्क
इस्लाम धर्म के लोगों को लिए रमजान माह का बहुत अधिक महत्व है। इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में खुदा की इबादत करके, लोग सुबह से लेकर शाम तक रोजा यानी व्रत रखते हैं जिसमें वे जल भी नहीं ग्रहण कर सकते हैं। लोगों में इस बार रमजान की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति है क्योंकि चांद के दिखने पर ही रमजान शुरू होता है और इसके अगले दिन से रोजा रखा जाता है। माना जा रहा है कि मक्का में चांद आज देखा जा सकता है, जिसके चलते रमजान कल यानी 23 मार्च 2023 से शुरू होगा।

भारत में कब से है रमजान और पहला रोजा?

रमजान मा​ह की तारीख ए क़मरी 1, सन 1444 हिजरी शुक्रवार को है। यदि आज 22 मार्च को चांद दिखता है तो आज से रमजान माह शुरू होगा और कल 23 मार्च गुरुवार से पहला रोजा रखा जाएगा। यदि आज चांद नहीं दिखता है तो कल 23 मार्च को चांद होगा। ऐसे में 24 मार्च शुक्रवार को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा और उस दिन पहला जुमा होगा। रमजान माह 24 मार्च से प्रारंभ होगा।

चांद के आधार पर होती है इस्लामिक त्योहारों की गणना

इस्लामिक कैलेंडर में चांद के आधार पर त्योहार तय होते हैं। कोई त्योहार मनाने से पूर्व यह देखा जाता है कि चांद कब निकल रहा है। यदि चांद नहीं निकला तो उस माह की तारीख ए क़मरी पर त्योहार मनाया जाता है।

रमजान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

रमजान इस्लामिक कैलेंडर का 9वां महीना है। इस्लाम में इसे काफी पवित्र माह है। मान्यताओं के अनुसार, रमाजान माह में पैगंबर मोहम्मद साहब को खुदा से कुरान की आयतें मिली थीं। इस वजह से इस माह में रोजा रखकर अल्लाह का शुक्रिया करते हैं।

तारीख           सेहरी     इफ्तार
23 मार्च    2023 5:02 06:36
24 मार्च 2023 5:01 06:37
25 मार्च 2023 5:00 06:38
26 मार्च 2023 4:59 06:38
27 मार्च 2023 4:57 06:39
28 मार्च 2023 4:56 06:39
29 मार्च 2023 4:55 06:40
30 मार्च 2023 4:53 06:40
31 मार्च 2023 4:52 06:41
01 अप्रैल 2023 4:51 06:41
02 अप्रैल 2023 4:50 06:42
03 अप्रैल 2023 4:48 06:43
04 अप्रैल 2023 4:47 06:43
05 अप्रैल 2023 4:46 06:44
06 अप्रैल 2023 4:45 06:44
07 अप्रैल 2023 4:43 06:45
08 अप्रैल 2023 4:42 06:45
09 अप्रैल 2023 4:41 06:46
10 अप्रैल 2023 4:40 06:46
11 अप्रैल 2023 4:38 06:47
12 अप्रैल 2023 4:37 06:48
13 अप्रैल 2023 4:36 06:48
14 अप्रैल 2023 4:35 06:49
15 अप्रैल 2023 4:33 06:49
16 अप्रैल 2023 4:32 06:50
17 अप्रैल 2023 4:31 06:50
18 अप्रैल 2023 4:30 60:51
19 अप्रैल 2023 4:28 06:52
20 अप्रैल 2023 4:27 06:52
21 अप्रैल 2023 4:26 06:53

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here