इमरान खान ने जताई अपने ही हत्या की आशंका कहा मुझे मुर्तजा भुट्टो की तरह मारा जा सकता है

0
156

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर से अपने हत्या की आशंका जताई है। इमरान खान ने दावा किया है कि आज नहीं तो कल मुझे मुर्तजा भुट्टो की तरह मारा जा सकता है।

लाहौर स्थित अपने आवास में रह रहे हैं इमरान खान
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान की वर्तमान सहबाज शरीफ सरकार के बीच काफी समय से तनातनी की स्थिति चल रही है। इमरान खान इस समय लाहौर स्थित अपने जमान पार्क आवास में हैं। यहां बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुटे हुए हैं ।इसके अलावा उनके घर के सामने पाकिस्तान पुलिस के जवान भी तैनात हैं।

इमरान खान ने बताया हत्या की रूपरेखा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक वीडियो में कहा कि मैं विशेष तौर पर पंजाब पुलिस को बता रहा हूं। आईजी पंजाब ,आईजी इस्लामाबाद और इनके हैंडलर्स का जमान पार्क के बाहर आज या कल ऑपरेशन का प्लान है ।दोनों आईजी ने दो स्कॉड बनाए हैं,जो उनकी ओर से आकर हमारे लोगों में शामिल हो जाएंगे और पुलिस पर फायरिंग करेंगे।इस दौरान पूरी कोशिश की जाएगी कि चार-पांच पुलिस वाले मारे जाएं।इसके बाद पुलिस हमला करेगी। इमरान खान ने यह भी कहा कि पुलिस आम लोगों का भी कत्ल करेगी।

मुझे किसी भी तरह की हिंसा में भाग नहीं लेना है

इमरान खान ने कहा कि पुलिस एक्शन करते हुए पहले लोगों को मारेगी और फिर यह मेरे घर तक आ जाएगी।इसके बाद पुलिस वाले मुर्तजा भुट्टो के स्टाइल में मेरा कत्ल करेंगे।उसने यह प्लान बना रखा है ,जिसे वे आज या फिर कल प्रयोग में लाएंगे। मैं पंजाब पुलिस को बताना चाहता हूं कि ये आपके पांच लोगों को मारेंगे।इमरान खान ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें किसी भी तरह की हिंसा में हिस्सा नहीं लेना है। यह जो मर्जी आए करें,हमें कुछ नहीं करना है।

पहले भी हुई थी हत्या की कोशिश

इससे पहले भी बीते वर्ष नवंबर महीने में एक रैली के दौरान इमरान खान की हत्या करने के उद्देश्य से उनपर गोली चलाई गई थी, जो उनके पैर में लगी थी।सौभाग्य से वे इस हमले में उनकी जान नहीं गई। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर पाकिस्तान में अभी सबसे ज्यादा मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

कौन थे मुर्तजा भुट्टो और जैसे हुई थी उनकी हत्या

मुर्तजा भुट्टो पाकिस्तान जेबपूर्व प्रधान मंत्री जुल्फीकार अली भुट्टो के बड़े बेटाऔर पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के भाई थे। वे 20 सितंबर 1996 की शाम 6 कार्यकर्ता के साथ कराची स्थित अपने आवास ‘ क्लिफ्टन’ के पास पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here