Homeधर्मआज का राशिफल, इन  पांच राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता...

आज का राशिफल, इन  पांच राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता , जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 20 MAY 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार-धंधा मध्यम रहेगा और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, कार्यों में सफलता मिलेगी और आय में वृद्धि के योग रहेंगे। गुस्से पर काबू और वाणी पर संयम रखना आवश्यक है। कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं और परिजनों के साथ भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। परिजनों-मित्रों के साथ मांगलिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 9

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप अपने घर किसी पूजा पाठ व भजन कीर्तन आदि का आयोजन करा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप यदि किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो आप उसे उतारने में भी काफी जल्दी दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों से शाबासी मिलेगी।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 2

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन अपनी वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है। आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, उसका ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है। आज खर्च का दिन है। मानसिक चिंता बनी रहेगी। किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचें।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 1

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों की मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान को शिक्षा में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह आपके मित्रों की मदद से दूर होगी। विद्यार्थी आज अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 5

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोबल बढ़ाने वाला होगा। आज मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में इजाफा करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस रफ्तार को बरकरार रखिए। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें तो वह काफी फायदेमंद साबित होगी। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 7

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 3

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से खुशी होगी और आपकी किसी बात को लेकर आज जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। यदि किसी नए काम में हाथ डाले, तो उसमें अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करें। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 6

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार ठंडा रहने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन व्यवहार में आपको संयमित रहना पड़ेगा, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखनी होगी। वाणी की शिथिलता उग्र तकरार करा सकती है। परिजनों से अनबन हो सकती है।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 8

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। व्यापार कर रहे जातक व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। छोटे व्यापारियों को भी कल व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। अगर आप किसी नए व्यवसाय को करने की योजना बना रहे हैं, तो किसी परिचित को साझेदारी में करने से पहले कई बार सोच विचार करें। मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी ले, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातक आज के दिन आलस्य और थकान रहने के कारण शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से भी आपको चिंता सताएगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे। मन में दुविधा रहने के कारण निर्णय लेने में बाधा आएगी। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 6

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन चिंताओं से भरा होगा। आज का दिन चिंता फिक्र और परेशानी में बीतेगा। परिवार में लंबे समय से चल रही लड़ाई बड़ा रुप ले सकती है। रिश्तेदारों को धन देने से बचें। वरना आपके संबंध बिगड़ने का डर है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान रहें और अपने सामान की रक्षा करें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। आकस्मिक धन हानि की संभावना रहेगी। सोच-समझकर निवेश करना लाभदायक रहेगा। अफवाहों से बचना होगा। अनैतिक कामों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें, अन्यथा व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखना होगा। खर्च अधिक होने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, जिससे मन व्याकुल रहने की संभावना है।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 3

Latest articles

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...

आतंक के आका सुन लें, वे हमेशा हारेंगे’, पीएम मोदी ने कारगिल में कहा

पीएम मोदी द्रास पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने वॉर मेमोरियल में कारगिल युद्ध में...

More like this

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

कोरियोग्राफर फराह खान की मां का निधन, 2 हफ्ते पहले मनाया था 79वां बर्थडे, लिखा था भावुक पोस्ट

न्यूज डेस्क फेमस बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान और उनके निर्देशक भाई साजिद...