Homeधर्मAaj ka Rashifal 16 December 2023: कर्क, सिंह, और कन्या राशि के...

Aaj ka Rashifal 16 December 2023: कर्क, सिंह, और कन्या राशि के लोगों को आज मिल सकता है लाभ, इन पर मंडरा रहा खतरा, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल | TODAY RASHIFAL IN HINDI | love rashifal

Published on

मेष राशि | Rashifal 2023 In Hindi | Mesh Rashi | Aaj Ka Rashifal Mesh | Rashifal Toaday

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको कोई सर्दी, खांसी, जुकाम आदि जैसी समस्या हो सकती है। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और व्यवसाय में आप यदि कोई बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों के लिए तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal 2023 In Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। प्रोफेशनल मामलों में आपको सावधान रहना होगा, नहीं तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। नई संपत्ति खरीदने की आपकी इच्छा पूरी होगी। व्यापार में यदि धन संबंधी कोई समस्या चल रही है तो वह भी आज समाप्त हो जाएगी। नौकरी कर रहे जातकों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi | Aaj Ka Mithun Rashifal | Rashifal 2023

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। शारीरिक चोट से दिन खराब हो सकती है। माता की सेहत को लेकर सावधान रहें। नया व्यापार खोल सकते हैं, लाभ हो सकता है। ऑफिस में आपका दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Aaj Ka Kark Rashifa l| Rashifal In Bengali | Rashifal 2023

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझनों से आज मुक्ति मिल सकती है। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जायेगा। आज खर्च में इजाफा बचत को ज्यादा मुश्किल बना देगा। विवाहित जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में उत्तम लाभ संभव है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Aaj Ka Singh Rashifal | Dainik Rashifal | Today Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको हर कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति आपके दायित्व की पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। सेहत के मामले में लापरवाही करने से आपकी तबियत खराब हो सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन तनाववूर्ण रह सकता है। अतिरिक्त कार्य दिया जा सकता है। व्यापार में अधिक भागदौड़ रहेगी।

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashifal | Aaj Ka Kanya Rashifal | Today’s Rashifal

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात चल सकती है, जिसके कारण परिवार में कुछ शुभ और मांगलिक आयोजनों पर भी चर्चा होगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। छोटे बच्चों के साथ आज आप मौज-मस्ती करते नजर आएंगे। छात्रों को आज अधिक मेहनत करने से ही सफलता हाथ लग सकती है। व्यापार में लाभ हो सकता है।

तुला राशि | Libra Daily Horoscope | Aaj Ka Tula Rashifal | Rashifal Weekly | Rashifal 2023 In Hindi

तुला राशि क जातकों के लिए आज का दिन बाकी दोनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी वाद विवाद से दूर रहें, नहीं तो आपको समस्या होगी। आप अपनी कुछ आदतों के कारण परेशान रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आज विवाद से दूर रहें। आज आपका किसी संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope | Aaj Ka Vrishchika Rashifal| Rashifal Today In Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत से भरा रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और अपनी व्यावसायिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, तभी लाभ कमाने में सफल होंगे। माता के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण आप चिंतित रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। छात्रों को निराशाजनक सूचना मिल सकती है।

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope| Aaj Ka Dhanu Rashifal | love Rashifal

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। वरना आपका अधिक समय फालतू के कामों में निकल जायेगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। घर के किसी सदस्य को बढ़ी सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। व्यापार कर रहे जातकों के लिए आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Aaj Ka Makar rashifal | Today Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन पहले के मुकाबले अच्छा बीतेगा। पुराने किए काम को लेकर मन को संतुष्टि मिलेगी। आज रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। बहुत दिनों से मेहनत कर रहे बच्चों को सफलता मिलेगी। बिजनेस बहुत अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ शानदार समय बीतेगा। छात्रों का आज मन पढ़ाई में लगा रहेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। लवमेट्स आज अपने रिश्ते की बात अपने परिजनों से कर सकते हैं।

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Aaj Ka Kumbh Rashifal | Today Kumbh Rashifal

कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक लाभ होगा। भागदौड़ और अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। पत्नी के स्वास्थ्य में आज सुधार हो जाएगा। आपका पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा। धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और कार्य सफल होंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Aaj Ka Meen Rashifal | Aaj Ka Rashifal In Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। बिजनस करने वाले लोगों को आज कारोबार में तेजी का लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के सुझावों का आज कार्यक्षेत्र में अमल होगा, सम्मान और प्रभाव में वृद्धि होगी। धर्म कर्म के कार्य में भी आज आप शामिल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

Latest articles

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...

क्या झारखंड को भी बांटने की तैयारी की जा रही है ?

अखिलेश अखिल पिछले दिन पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से को काटकर एक अलग प्रदेश या...

More like this

अगले महीने यूक्रेन जाएंगे मोदी, रूस – यूक्रेन युद्ध के समाप्त होने के आसार

    पीएम मोदी के अगले महीने अगस्त में यूक्रेन दौरा करने की बात सामने आ...

आखिर प्रियंका गाँधी ने गाजा में इजरायल के हमले की निंदा क्यों की है ?

न्यूज़ डेस्क कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी नेगाजा में मारे जा रहे निर्दोष लोगों पर चिंता...

कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ ,तीन जवान जख्मी !

न्यूज़ डेस्क जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है,...