Homeदेशगणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि एनानुएल मैक्रों आज आ रहे भारत, मोदी...

गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि एनानुएल मैक्रों आज आ रहे भारत, मोदी संग करेंगे रोड शो

Published on

वर्ष 2024 के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों आज भारत आएंगे। इस दौरान वे जयपुर के कुछ ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे ,साथ ही जयपुर में उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक रोड शो भी होगा ।एनानुएल मैक्रों गुलाबी शहर के नाम से मशहूर जयपुर में आमेर का किला ,हवामहल, खगोलीय वेधशाला और जंतर मंतर जाएंगे।गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने जा रहे हैं 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।वे इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले फ्रांस के हुए छठे नेता होंगे।

मोदी के साथ एनानुएल मैक्रों के आज के कार्यक्रम

फ्रांस के राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों का जहाज 25 जनवरी को भारत में जयपुर में लैंड करेगा।यहां फ्रांस के राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों का करीब 6 घंटे रुकने का कार्यक्रम है।फ्रांसीसी राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों ,भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जयपुर में होने वाले रोड शो का भी हिस्सा बनेंगे। दोनों नेता भारत फ्रांस के बीच द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न भू – राजनीतिक घटनाक्रमों पर होटल ताज ,रामबाग पैलेस में व्यापक बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम करीब 5:30 बजे फ्रांसीसी राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों का स्वागत करेंगे और दोनों नेता जंतर मंतर, हवा महल और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय सहित नगर की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के विभिन्न स्थानों पर जाएंगे।

आज ही जयपुर से दिल्ली आएंगे फ्रांसीसी राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों

विदेश मंत्रालय के अनुसार फ्रांसीसी राष्ट्रपति का विमान बृहस्पतिवार को दो पर 2:30 बजे जयपुर हवाई अड्डे पर लैंड करगा और आज ही रात 8:50 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगा।रोड शो शाम 6:00 बजे जंतर- मंतर के इलाके से शुरू होगा। वहीं पीएम मोदी और एनानुएल मैक्रों के बीच वार्ता शाम 7:15 बजे प्रारंभ होगी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान डिजिटल क्षेत्र, रक्षा, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा और भारतीय छात्रों के लिए वीजा मॉडल को आसान बनाने सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत होगी।

कई महत्वपूर्ण सौदा होने की उम्मीद

उम्मीद की जा रही है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत के दौरान फ्रांस से 26 राफेल एम (समुद्री संस्करण)लड़ाकू विमान और तीन स्कॉर्पिन पनडुब्बियों की खरीद के भारतीय प्रस्ताव पर भी चर्चा होगी।सूत्रों ने बताया कि राफेल एम जेट और तीन स्कॉर्पिन पनडुब्बियों की खरीद पर बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है।हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अरबों डॉलर वाली इन दो सौदों पर मोहर लगने की घोषणा होगी या नहीं। माना जा रहा है कि मोदी और मैक्रों हिंद – प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सहयोग बढ़ाने, लाल सागर में हालात ,हमास इसराइल संघर्ष और यूक्रेन युद्ध पर भी चर्चा कर सकते हैं।

गणतंत्र दिवस परेड में फ्रांसीसी मार्चिंग दस्ता और बैंड दस्ता भी होगा शामिल

फ्रांसीसी राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इस परेड में फ्रांस का 95 सदस्य मार्चिंग दस्ता और 33 सदस्य बैंड दस्ता भी शामिल होगा।इसके अलावा फ्रांस की वायु सेवा के दो राफेल लड़ाकू विमान और एक एयरबस ए 330 मल्टी रोल टैंकर परिवहन विमान भी परेड में शामिल होंगे। फ्रांसीसी राष्ट्रपति एनानुएल मैक्रों ,भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राष्ट्रपति भवन में आयोजित भोज में शामिल होंगे।वे शुक्रवार शाम 7:10 पर द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक करेंगे। एनानुएल मैक्रों उसी रात 10:05 पर दिल्ली से स्वदेश रवाना होंगे।प्रधानमंत्री मोदी पिछले साल 14 जुलाई को पेरिस में आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में सम्मानित अतिथि थे।राष्ट्रपति मैक्रों ने पिछले साल सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत का दौरा किया था।

Latest articles

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

More like this

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...