75 वां गणतंत्र दिवस : तीनो सेना की महिला टुकड़ी पहली बार एक साथ करेगी परेड

0
254


 न्यूज़ डेस्क 
26 जनवरी को कर्त्तव्य पथ पर तीनो सेना की महिला टुकड़ी पहली बार एक साथ परेड करती दिखेगी। आजाद भारत का यह यह दृश्य होगा जिसे देखकर लोग अचंभित हो सकते हैं। रिपब्लिक डे परेड की जानकारी देते हुए मंगलवार को मेजर जनरल सुमित मेहता ने बताया कि इस  परेड के दौरान झांकियों की थीम ‘विकसित भारत और नारीशक्ति’ है। उन्होंने आगे बताया तीन (जीवित) परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं में से दो कैप्टन योगेन्द्र यादव और सूबेदार मेजर संजय कुमार गणतंत्र दिवस परेड में उपस्थिति रहेंगे। 

26 जनवरी को सुबह 10:30 बजे विजय चौक से परेड शुरू होगी। यह परेड कर्तव्य पथ तक जाएगी। दिल्ली एरिया कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार परेड कमांडर होंगे यानि उसका नेतृत्व करेंगे।

जानकारी के अनुसार इस बार परेड में किए बदलावों में कल्चर मंत्रालय सबसे पहले आगे होगा। फिर उसके पीछे भारतीय सेना, भारतीय नौसेना उसके बाद भारतीय वायुसेना, अर्ध सैनिक बलों की टुकड़ी और फिर राज्यों की झांकियां होंगी।     इन सब के बाद आखिरी में एयरफोर्स का फ्लाई पास्ट होगा।

इस बार समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन शामिल होंगे। उनके साथ फ्रांसिसी वायु सेना और अन्य बल कर्मी भी आए हैं, यह सैनिक इंडियन और नेपाली मूल के निवासी हैं। जब यह दल मार्च करेगा तो उनके ऊपर से फ्रांसीसी रॉफेल विमान उड़ान भरेगा।

मेजर जनरल ने बताया कि भारतीय वायुसेना के फ्लाईपास्ट में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान समेत 51 विमान शामिल होंगे। इसमें विमानों में 15 महिलाएं होंगी। वहीं, अब तक 21 परमवीर चक्र विजेता के नामों की घोषणा हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां 15 फरवरी तक पैराग्लाइडर, ड्रोन आदि पर प्रतिबंध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here