अमेरिकी संसद अध्यक्ष नैंसी पेलोसी के पति पर जानलेवा हमला,हमलावर गिरफ्तार

0
172

वाशिंगटन: अमेरिकी सीनेट के निचले सदन की स्पीकर नैंसी पेलोसी के कैलिर्फोनिया स्थित घर पर हमला हुआ है। नैंसी पेलोसी के पति पाउल पेलोसी पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालात स्थिर बतायी जा रही है। नैंसी पेलोसी के दफ्तर से जारी बयान के मुताबिक उनके कैलिफोर्निया स्थित घर में शुक्रवार को एक अनजान शख्स घुस आया और उनके पति पर हमला कर दिया।

हमले के वक्त घर पर नहीं थी नैंसी

जानकारी के मुताबिक एक हमलावर ने उनके घर में घुसकर पॉल पेलोसी पर हिंसक हमला किया। घटना के वक्त नैन्सी पेलोसी घर पर नहीं थीं। उन्होंने बताया कि पॉल पेलोसी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और उनके पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है। पेलोसी के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हमलावर हिरासत में है। हमला क्यों हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि हमलावर घर में कैसे घुसा। हमलावर ने आखिर उन पर हमला क्यों किया इसके बारे में आरोपी से पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here