अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का दावा: भारत ने रूस को परमाणु युद्ध से रोका

0
229

नई दिल्ली: अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स ने रविवार को कहा कि रूस— यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियारों के प्रयोग पर भारत की चिंता का असर हुआ है। उसने रूस को परमाणु युद्ध से रोका । हमें नहीं लगता कि वह अब इसका इस्तेमाल करेगा।

एक टीवी इंटरव्यू में बर्न्स ने कहा कि मुझे लगता है कि आज के समय में रूस की परमाणु हमले की योजना है। वह सिर्फ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की चेतावनी देता है। यह सिर्फ डर पैदा करने के लिए है। हमें इस वक्त परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का कोई साफ सबूत नहीं दिखता। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जंग में परमाणु हथियार के इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई थी। मोदी ने पुतिन से बातचीत में कहा था कि संवाद और कूटनीति ही यूक्रेन संघर्ष का एकमात्र रास्ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here