ईरान में प्रदर्शनकारी की फांसी की सजा का विरोध करने पर आस्कर विजेता अभिनेत्री गिरफ्तार

0
195

नई दिल्ली: ईरान में हिजाब विरोधी आंदोलन थमता नजर नहीं आ रहा है,यह किसी न किसी घटना के कारण लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब ईरान सरकार ने आस्कर विजेता फिल्म द सेल्समैन की स्टार व ईरान की प्रसिद्ध अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बारे में झूठ फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। तारानेह ने एक प्रदर्शनकारी को फांसी की आलोचना की थी।

प्रसिद्ध अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती पर आरोप है कि उन्होंने हाल में ही फांसी पर लटकाए गए प्रदर्शकारी मोहसिन शेखरी के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। तारानेह को उनके कारण गिरफ्तार किया गया। नवंबर में अलीदूस्ती ने इस्लामिक हिजाब के बिना इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर साझा की थी। और आंदोलन के समर्थन में महिला,जीवन, स्वतंत्रता की बात करते हुए एक पत्र पढ़ा। मोहसिन शेखरी की पोस्ट में कहा था कि हर अंतराष्ट्रीय संगठन जो इस खून खराबे को देख रहा है और कार्रवाई नहीं कर रहा है,यह मानवता के लिए शर्म की बात है।

उल्लेखनीय है कि तेहरान में कुर्दिश महसा अमीनी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से ईरान में उग्र विरोध जारी है। इससे निपटना ईरान सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। आंदोलन के समर्थन में ईरानी विद्यार्थियों, महिलाओं व युवाओं ने जान की परवाह किये बिना विरोध प्रदर्शनों में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here