Nigeria: आतंक के खिलाफ एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक, मारे गये 100 से ज्यादा आतंकी

0
196

न्यूज डेस्क
अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नाइजीरिया की एयरफोर्स ने आतंकी संगठन बोको हरम के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करके 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मार दिया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक जिस लोकेशन पर यह ऑपरेशन किया गया, वहां बोको हरम का तगड़ा होल्ड है। जब एयर स्ट्राइक्स की गईं, तब वहां इस आतंकी संगठन के लोग भी मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक नाइजीरिया की एयरफोर्स ने इंटेलिजेंस रिपोर्ट के आधार पर 9 से 11 जून के बीच कई एयर स्ट्राइक की। इस एयर स्ट्राइक से आतंकी संगठन को भारी नुकसान पहुंचा है। यह मंदारा क्षेत्र का पहाड़ी इलाका है और यहां ग्राउंड ऑपरेशन करना मुश्किल होता है, क्योंकि आतंकियों की लोकेशन पहाड़ी इलाकों में होती है और ग्राउंड फोर्सेज जब नीचे आती हैं तो उन्हें पहाड़ियों से की जा रही फायरिंग का सामना करना पड़ता है।

आतंकियों की जानकारी मिलने के बाद एयरफोर्स ने ऑपरेशन के लिए करीब एक हफ्ते की तैयारी की। फिर वोजा इलाके में एयर स्ट्राइक कर दिया। ये वो इलाका है, जिसे आतंकियों का गढ़ माना जाता है। बोको हरम ईस्ट अफ्रीका का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। ये ग्रुप ड्रग्स स्मगलिंग और किडनैपिंग से वसूली जैसे गैरकानूनी काम भी करता है।

इस कार्रवाई के बाद नाइजीरिया की एयरफोर्स ने कहा कि हमले में बोको हरम और उसकी लोकल यूनिट के कई आतंकी मारे गए हैं। कुछ ऐसे भी थे जो भागने में कामयाब रहे। इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि नाइजीरियाई एयरफोर्स इस कार्रवाई के बाद और भी कई एयरस्ट्राइक को अंजाम देने का प्लान बना रही है, जिससे इस आतंकी संगठन का जड़ से खात्मा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here