विकास कुमार
जापान के लोग लंबी जिंदगी जीने के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। जापान के लोगों की औसत आयु दुनिया के दूसरे देशों से ज्यादा है। साल 2020 में आए आंकड़ों के मुताबिक यहां के लोगों की औसत आयु 85 साल है। वहीं, साल 2019 में आई रिपोर्ट की मानें तो जापान के 71 हजार से ज्यादा लोगों की उम्र सौ पार कर गई है तो 23 लाख लोगों की आयु नब्बे क्रॉस कर चुकी है,यह सब कुछ जापान के लोगों की हेल्दी लाइफस्टाइल से ही मुमकिन हो पाया है।
वहीं जापानियों की लंबी आयु का राज उनके खाने पीने में छिपा है,आइए जानते हैं जापानी आखिर ऐसा क्या खाते पीते हैं जिससे वह लंबा जीवन जीते हैं।
जापान के लोगों का डाइट दुनिया में सबसे ज्यादा बैलेंस डाइट माना जाता है। जापान में लोग सी फूड, सोयाबीन, और सब्जी ज्यादा खाते हैं। ये उबले हुए खाना खाना पसंद करते हैं। जापानी रेड मीट,शुगर, आलू और डेयरी प्रोडक्ट से दूर रहते हैं। इसकी वजह से जापान के लोग बीमारी से दूर रहते हैं।
जापान के लोग खाना अच्छी तरह चबाकर खाना पसंद करते हैं। कहा जाता है खाना हमेशा धीरे-धीरे और चबाकर खाना चाहिए। देर से चबाकर खाने से ज्यादा पोषक तत्व और ऊर्जा शरीर को मिलती है। जापान के लोग भोजन को अच्छी तरह चबाकर खाना पसंद करते है। खाना खाने के दौरान जापानी लोग अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ टेबल पर ज्यादा वक्त बिताते हैं, इससे पारिवारिक रिश्ते को और भी मजबूती मिलती है।
जापान के लोग एक बार में कम खाना खाते हैं। जापान के लोग एक वक्त पर कम खाना खाने पर जोर देते हैं,लेकिन उनका पूरा फोकस पोषक तत्व पर होता है,वे छोटी सी प्लेट में खाते हैं जिसकी वजह से ज्यादा खाने से बच जाते हैं। जापानी लोग एक्स्ट्रा कैलोरी नहीं लेते हैं जिसकी वजह से वेट गेन नहीं करते। जापानी लोग पोषण युक्त पदार्थ लेते हैं जिससे बीमारी से भी दूर रहते हैं।
जापानी लोग ब्रेकफास्ट पर जोर देते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए जापान के लोग ब्रेकफास्ट करना नहीं भूलते हैं। वे सुबह के नाश्ते में उबली हुई मछली, चावल या दलिया लेते हैं,इसकी वजह से उनका पेट भरा-भरा महसूस होता है और वे काम के दौरान अनहेल्दी डाइट लेने से बच जाते हैं।
जापान के लोग खाना उबालकर खाते हैं,जापान के लोग मसालेदार या तेल में बना खाना नहीं खाते हैं। वे ज्यादातर अपना खाना उबालकर या स्टीम करके बनाते हैं। इसकी वजह से वे खराब कोलेस्ट्रॉल लेने से बच जाते हैं। उबला खाना पोषण युक्त होता जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। भारत में जहां लोग खाने के बाद मीठा लेना पसंद करते हैं,वहीं जापानी लोग शुगर से बिल्कुल दूर रहते हैं। जापान के लोग सोयाबीन के प्रेमी होते हैं,सोयाबीन प्रोटीन और गुड फैट का अच्छा स्रोत होती है.। जापान के लोग ओवरइटिंग करने से भी बचते हैं।
जापान के लोग चाय के प्रेमी होते हैं,चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होने की वजह से यह कैंसर जैसी बीमारी से लोगों को दूर रखता है। यहां के लोग चाय में दूध या चीनी का इस्तेमाल नहीं करते हैं। पारंपरिक माचा चाय पीते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है,साथ ही जापानी लोग मछली ज्यादा खाते हैं। मछली से लोगों को प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल से भी जापानी लोग बच जाते हैं।

