न्यूज डेस्क
इटली की संसद में बुधवार (7 जून) को पहली बार एक महिला सांसद ने बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराई। जानकारी के मुताबिक इटली की महिला सांसद गिल्डा स्पोर्टिएलो ने चैंबर ऑफ डेप्युटी में अपने बेटे फेडेरिको को ब्रेस्टफीडिंग कराई। इसके बाद सभी सांसदों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनके इस फैसले का स्वागत किया। इसके साथ ही उनकी जमकर तारीफ की गई। गिल्डा ऐसा करने वाली इटली की पहली सांसद बन गयी हैं।
दरअसल, कई देशों में जरूर ब्रेस्टफीडिंग की घटना सामान्य रहती है। लेकिन इटली जैसे पुरुष प्रधान देश के निचले सदन में किसी महिला सांसद ने पहली बार ऐसा किया है कि अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराई हो। वर्कप्लेस की मजबूरियों के बीच एक मां होने की जिम्मेदारी को भी पूरा करने के लिए लोगों ने यह सराहना की। संसद के सेशन की अध्यक्षता करते हुए जियोर्जियो मुले ने कहा कि ये पहली बार हुआ है, जब सभी पार्टियों के समर्थन के साथ किसी ने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराई गई हो।
इटली में पिछले वर्ष नवंबर के महीने में एक संसदी नियम पैनल ने रूल बनाया था। इस नियम के तहत पैनल ने महिला सांसदों को अपने बच्चों के साथ संसद कक्ष आने और एक वर्ष तक के बच्चे को ब्रेस्ट फीडिंग कराने की परमिशन दी थी। इटली की वामपंथी फाइव-स्टार मूवमेंट पार्टी से जुड़ी गिल्डा स्पोर्टिएलो ने कहा कि कई महिलाएं समय से पहले ही बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करवाना बंद कर देती हैं। लेकिन ऐसा वे अपने मन से नहीं करती हैं, लेकिन कार्य की मजबूरियों के चलते ऐसा करना पड़ता है।
बता दें कि सदन में अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली गिल्डा स्पोर्टिएलो वामपंथी फाइव-स्टार मूवमेंट पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने कहा कि काम की वजह से कई महिलाएं समय से पहले अपने बच्चे को दूध पिलाना बंद कर देती हैं। हालांकि, उन्हें ये मजबूरी में करना पड़ता है।

