Saudi Arabia पर हूतियों का सबसे बड़ा हमला! 73 लोग घायल, अब क्या युद्ध में उतरेगा पाकिस्तान?

0
5

Houthi Attack Saudi Arabia: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी हिस्सों में मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया है। सऊदी अधिकारियों के अनुसार हमलों में कम से कम 73 लोग घायल हुए हैं। कई तेल प्रतिष्ठानों और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं में आग लगने की भी खबर है। आभा, जिजान, नज्रान और खमीस मुशैत जैसे इलाकों को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है।

हूती विद्रोहियों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए आभा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किंग खालिद एयर बेस और अरामको की कुछ सुविधाओं को निशाना बनाने का दावा किया है। हूती संगठन को ईरान का समर्थन प्राप्त है और उसका यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण है।

पाकिस्तान के युद्ध में उतरने पर सवाल

सऊदी अरब पर हमले के बाद सबसे ज्यादा चर्चा पाकिस्तान और तुर्की के साथ हुए मक्का डिफेंस पैक्ट को लेकर हो रही है। सवाल उठ रहा है कि क्या सऊदी पर हमला होने की स्थिति में पाकिस्तान सैन्य रूप से भी सक्रिय होगा?

दक्षिण एशिया के विश्लेषक माइकल कुगेलमैन के मुताबिक इस समझौते को NATO के आर्टिकल-5 जैसी स्वचालित सैन्य सहायता वाली व्यवस्था मानना सही नहीं होगा। यानी हूतियों के हमले के बाद पाकिस्तान का सीधे युद्ध में उतरना जरूरी नहीं है।

शहबाज शरीफ ने की हमले की निंदा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए सऊदी अरब की संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। हालांकि उनके बयान में मक्का डिफेंस पैक्ट का सीधा उल्लेख नहीं किया गया।

इस बीच, क्षेत्र में बढ़ते तनाव से लाल सागर और बाब-अल-मंदेब जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में सऊदी अरब पर हुआ यह हमला पहले से तनावग्रस्त मध्य-पूर्व में स्थिति को और गंभीर बना सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here