बीरेंद्र कुमार झा
इराक से एक बड़ी खबर आ रही है कि वहां एक शादी समारोह में भीषण आग लग जाने से करीब 100 लोगों की झुलस कर मौत हो गई है। घटना उत्तरी इराक के निवेश प्रांत के अल- हमदानिया का बताया जा रहा है, जहां एक शादी समारोह देखते ही देखते मातम में बदल गया। हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच रिपोर्ट में यह बताया जा रहा है कि पटाखे जलाने के दौरान आग लगी।स्थानीय मीडिया के मुताबिक आग से मरने वालों में दूल्हा – दुल्हन भी शामिल है।
घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। घायलों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है। नीनवे प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मरने वालों की संख्या 114 हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ़ अल बद्र ने इससे पहले इराक की सरकारी समाचार एजेंसी के हवाले से घायलों की संख्या 150 बताई थी।प्रवक्ता ने इस दुखद घटना के पीड़ित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए प्रयास किए जाने की बात कही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ऑनलाइन जारी किए गए बयान में बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोहम्मद सिया अल सुदानी ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
नेनवे के प्रांतीय गवर्नर नदीम अल – जुबैरी ने बताया कि कई घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में रेफर किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मरने वालों का यह अंतिम आंकड़ा नहीं है और मरने वालों की संख्या अभीऔर बढ़ाने की आशंका है। आग लगने के कारणों पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एक टेलीविजन समाचार चैनल ने अपनी खबर में अंदेशा जताया है कि समारोह स्थल पर की गई आतिशबाजी से संभवत इतना बड़ा हादसा हुआ होगा। इराकी समाचार एजेंसी के हवाले से नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विवाह समारोह स्थल के बाहरी सजावट में अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल हुआ था जो देश में अवैध है।
पटाखों के कारण लगी आग
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है की प्रारंभिक जानकारी से यह संकेत मिल रहा है कि जिस इमारत में आग लगी, उसमें अत्यधिक ज्वलनशील निर्माण सामग्री थी।इस कारण आग बहुत तेजी से फैली। वही मीडिया का यह भी दावा है की रिपोर्ट के मुताबिक संभावना है कि आग आतिशबाजी के कारण लगी होगी जो बहुत तेजी से पूरे इमारत में फैल गई।राखी इराकी समाचार एजेंसी नीना के तरफ से पोस्ट की गई एक तस्वीर में फायर ब्रिगेड आग बुझाने में लगे नजर आ रहे हैं।
आग लगने के समय सैकड़ो लोग थे इमारत में मौजूद
स्थानीय मीडिया के मुताबिक शादी समारोह वाले इमारत में आग स्थानीय समय के अनुसार रात 10:45 पर लगी। जिस समय इमारत में आग लगी उस वक्त वहां सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं घटना के बाद तत्काल प्रभाव से सहायता के लिए मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड को मौके पर भेजा गया। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद सियाल सुदानी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि आग से प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

