जकार्ता: इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा प्रांत में सोमवार को 5.6 तीव्रता से आए भूकंप ने 162 लोगों की जान ले ली, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राहत एजेंसिंयाा बचाव कार्यों में जुटी हैं, और आपदा पीड़ितों तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।
Indonesia: Earthquake in Cianjur kills 162, injures hundreds
Read @ANI Story | https://t.co/yJOQBNywW7#Indonesia #Earthquake #Cianjur pic.twitter.com/4Pqz1ghC6k
— ANI Digital (@ani_digital) November 21, 2022
पश्चिमी जावा के गर्वनर रिदवान कामिल ने की 162 लोगों के मारे जाने की पुष्टि
पश्चिमी जावा के गर्वनर रिदवान कामिल ने आपदा में 162 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। मरने वालों में बड़ी संख्या में एक इस्लामिक पब्लिक स्कूल के छात्रों की है। इन छात्रों ने दिन के लिए अपनी कक्षाएं समाप्त कर ली थीं और जब वे एक्स्ट्रा क्लास ले रहे थे तभी इमारत ढ़ह गयी। कई स्थानों पर घरों और भवनों को भारी नुकसान हुआ है। अस्पतालों के बाहर घायलों की भारी भीड़ जमा हो रही है। अंदर जगह न होने पर घायलों का इलाज अस्पताल की पार्किंग में किया जा रहा है। जिन लोगों के घर तबाह हुए हैं ऐसे करीब 15 हजार लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।

जकार्ता से दक्षिणपूर्व 75 किलोमीटर दूर सियंजुर शहर था भूकंप का केंद्र
गवर्नर ने बताया कि भूकंप का केंद्र राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता से दक्षिणपूर्व 75 किलोमीटर दूर सियंजुर शहर था। दूर दराज के इलाकों से देर रात तक जानकारियां मिलने के कारण भूकंप से घायल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सियांजुर के एक अधिकारी हरमन सुहेरमैन ने बताया कि क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी है और संचार माध्यम बाधित हो गए हैं।

इसके साथ ही अधिकारी ने बताया कि क्यूजेजोंग क्षेत्र में भूस्खलन के कारण लोगों को नहीं निकाला जा सका है। न्यूज चैनल मेट्रो टीवी की फुटेज में दिखाया गया कि सिर्याजुर के एक हॉस्पिटल की बिल्डिंग के साथ उसकी पार्किंग में सैकड़ों घायलों का इलाज किया जा रहा है। सिर्याजुर निवासी मुशल्स ने बताया कि जब भूकंप आया तो तेज कंपन से वह गिर गए। उनके दफ्तर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। दो घंटे के भीतर 25 बार भूकंप के झटके महसूस किये गये।

