HomeदेशAaj Ka Mausam: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में छाया रहेगा घना कोहरा,...

Aaj Ka Mausam: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में छाया रहेगा घना कोहरा, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट | Weather Update 26 January

Published on

न्यूज डेस्क
आज 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस है। हांड कंपाने वाली ठंड के बीच आज दिल्ली के कर्त्यव्य पथ पर जांबाज जवान अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच मौसम विभाग ने ठंड को लेकर थोड़ी राहत की जानकारी दी है।आईएमडी के मुताबिक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 27 जनवरी के दिन घना कोहरा रहने की संभावना जताई है। इसके बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।

Hello Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega |Google Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

राजधानी दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे की वजह से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। वहीं, शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह की वजह से विमानों की आवाजाही प्रभावित रहेंगी, क्योंकि कई घंटे तक एयर रूट बाधित रहेगा। इसी तरह तिलक ब्रिज रेलवे स्टेशन पर भी दोपहर 12 बजे के बाद तक ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। गुरुवार को 400 के करीब घरेलू व अंतरराष्ट्रीय विमान प्रभावित हुए। 12 से अधिक विमान रद्द रहे। देर रात से ही रनवे पर दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम होने की स्थिति में विमानों का संचालन प्रभावित होने लगता है। यह स्थिति सुबह पांच बजे तक रही। गणतंत्र दिवस समारोह की वजह से ढाई से अधिक घंटे तक एयर रूट बंद होने से विमानों के संचालन पर असर पड़ रहा है। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga|Aaj Ka Mausam Kaisa Hai Google

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 जनवरी तक मौसम बदल सकता है। यहां पर बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गणतंत्र दिवस पर राजधानी दिल्ली में घने बादलों के छाए रहने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega Google|Ok Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai

आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छा सकता है। वहीं उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही ओस की बौछार हो रही है और नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर भी घने कोहरे की चपेट में है।

Aaj Raat Ka Mausam Kaisa Rahega |Aaj Mausam Ka Hal

मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी राज्‍यों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड और बढ़ने वाली है। खासकर राजस्‍थान, हरियाणा, पंजाब, उत्‍तर प्रदेश में। यहां अगले कुछ दिनों में शीत लहर नहीं, बल्कि गंभीर शीत लहर से लोग परेशान हो रहे हैं। बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ और ‘सीवियर कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है, तो वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...