HomeमौसमWeather Report Today 08 October 2024: दिल्ली- NCR में गर्मी करेगी परेशान,...

Weather Report Today 08 October 2024: दिल्ली- NCR में गर्मी करेगी परेशान, केरल समेत इन राज्यों में भारी बारिश, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Published on

Weather Report Today
मानसून अब लगभग पूरी तरह विदा होने वाला है। राजधानी दिल्ली में मानसून के वापस जाते ही तेज गर्मी शुरु हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक ये गर्मी हफ्तेभर तक जारी रहने वाली है। वहीं 7 राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गयी है। 10 राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होने का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है।

वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। केरल और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मुंबई और महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में मानसून विदाई के दौरान भी बारिश का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से मुंबई और आसपास के इलाकों में हल्की-फुल्की बौछारें हो रही हैं। यह सिलसिला अगले एक हफ्ते तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अक्टूबर तक मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मानसून की विदाई के दौरान हल्की बारिश सामान्य है, और यह सिलसिला अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अंतिम चरण के रूप में कोंकण क्षेत्र खासकर मुंबई में छिटपुट बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने केरल और तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के मुताबिक आज मेघालय, असम, ओडिशा, लक्षद्वीप दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है। केरल में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश की संभावना है।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this