Homeदेशहरियाणा में भाजपा की हैट्रिक,झूठे साबित हुआ एग्जिट पोल !

हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक,झूठे साबित हुआ एग्जिट पोल !

Published on

न्यूज़ डेस्क
जम्मू कश्मीर और हरियाणा चुनाव के परिणाम आज सामने आ गए। परिणाम ने सबको चौंका दिया है। हरियाणा में पांच तारीख को चुनाव हुए थे और उसके तुरंत बाद एग्जिट ऑल की बाढ़ आ गई थी। गोदी मीडिया से लेकर तमाम डिजिटल मीडिया में एग्जिट पोल दिखाए गए थे। सभी ने हरियाणा में बीजेपी की हार को रेखांकित कर दिया था। कोई भी एग्जिट पोल ऐसा नहीं था जो कह रहा हो कि बीजेपी की जीत हो सकती है।

लेकिन आज परिणाम आने के बाद बीजेपी सरकार बनाती नजर आ रही है। जाहिर है कि देश के सभी एग्जिट पोल झूठे साबित हो गए हैं और अब ऐसे पोल पर कोई विश्वास नहीं कर सकता क्योंकि यह सब एक धंधा भर रह गया है। उधर जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। बीजेपी के लिए यह बड़ा धक्का माना जा सकता है। 

भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हुई है। निर्णायक बहुमत मिला है। यह प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और हरियाणा की जनता में उनके प्रति विश्वास की जीत है। मैं सभी को बधाई देता हूं। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की जीत हुई है। वहां भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने अपना फैसला सुनाया है। अभी कुछ सीटों के नतीजे आने बाकी हैं, लेकिन इस चीज से कोई इन्कार नहीं कर सकता कि यहां के लोगों ने अगर किसी पार्टी को पसंद किया है तो वो नेशनल कॉन्फ्रेंस है। मैं सभी का शुक्रिया करना चाहता हूं। मैं अगले 5 साल मेहनत करके गंदेरबल की सेवा करूंगा।

उधर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अधर्म का नाश हुआ। धर्म की विजय हुई है। भाजपा ही कल्याण कर सकती है, इस भाव को हरियाणा की जनता ने प्रकट किया है।

 कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हरियाणा के चुनाव परिणाम पूरी तरह से अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक हैं। यह जमीनी हकीकत के बिल्कुल विपरीत हैं। यह हरियाणा के लोगों की सोच के खिलाफ है। मुझे लगता है कि इन परिस्थितियों में परिणामों को स्वीकार करना हमारे लिए संभव नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमें कम से कम तीन जिलों में मतगणना प्रक्रिया और ईवीएम की कार्यप्रणाली पर बहुत गंभीर शिकायतें मिली हैं। हमने हरियाणा में अपने वरिष्ठ सहयोगियों से बात की है और यह जानकारी दी है। हम इसे कल या परसों चुनाव आयोग के समक्ष रखेंगे। हम आयोग से समय मांगेंगे क्योंकि हमारे उम्मीदवारों ने बहुत गंभीर सवाल उठाए हैं। आज हमने हरियाणा में जो देखा वह चालाकी की जीत है। लोगों की इच्छा को नष्ट करने की जीत है और पारदर्शी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की हार है।
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि नतीजे पूरी तरह से अप्रत्याशित हैं। हम तो यहां तक कहेंगे कि हमें यह स्वीकार नहीं हैं। तीन जिलों, हिसार, महेंद्रगढ़ और पानीपत से हमारे उम्मीदवार के बारे में लगातार शिकायतें आ रही हैं। शिकायत है कि कैसे कुछ मशीनों की बैटरियां जो 99% थीं उनमें हमें हारते हुए दिखाया गया और जिन मशीनों को छुआ तक नहीं गया, जिनकी बैटरियां 60-70% थीं उनमें हमारे उम्मीदवार को जीतते दिखाया गया।

 हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि नतीजे निराशाजनक हैं। सुबह तक हमें पूरी उम्मीद थी। हमारे सभी कार्यकर्ता बहुत निराश हैं क्योंकि इन्होंने पिछले 10 सालों में कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत कुछ सहा है। लेकिन अब हमें इन सब बातों से पीछे हटते हुए एक नए सिरे से आगे सोचना होगा क्योंकि जैसे अभी चल रहा है वो ऐसे ही तो नहीं चलेगा। पार्टी को किस तरह से राज्य में सींचा नहीं गया, ताल-मेल नहीं रखा गया, कौन से लोग थे जो सबको साथ लेकर चलने के जिम्मेदार थे ये भी बाते हैं। राज्य में क्या संदेश गया है। किसलिए लोग कांग्रेस की सरकार बनाते हुए पीछे हट गए? ये सब बातें देखनी पड़ेंगी। 

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हमें लगा कि मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। बहुत कुछ होते हुए हमने सब बातों पर पर्दा डालते हुए चुनाव लड़ा। चुनाव तक और चुनाव के दौरान बहुत सी बातें हुईं। आज कहना अच्छा नहीं लगेगा तो इस बात को यहीं छोड़ देते हैं। पार्टी को इसको लेकर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में भाजपा कार्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया। फडणवीस जश्न में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है।

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...