Weather Update 8 October 2026: मानसून अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला अभी थमा नहीं है। मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को 20 राज्यों में भारी से मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी जताया गया है।
मौसम में इस बदलाव के पीछे कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। दक्षिणी ओडिशा के तटीय क्षेत्र, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के आसपास चक्रवाती परिसंचरण बने हुए हैं। इसके चलते कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
20 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
IMD के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और असम में आज मौसम खराब रह सकता है।
किसानों को भी मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं समुद्र में तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट
दिल्ली-NCR में 8 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। हवा की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 33°C और न्यूनतम तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।
यूपी में कई जिलों में भारी बारिश
उत्तर प्रदेश के रायबरेली, गोरखपुर, गाजीपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा और कानपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम 26°C रह सकता है।
बिहार के इन जिलों में बरसेंगे बादल
बिहार के लखीसराय, मधुबनी, भागलपुर, बक्सर, गया, किशनगंज, दरभंगा, वैशाली और भोजपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। पटना में अधिकतम तापमान करीब 29°C, जबकि न्यूनतम तापमान 22°C तक रहने की संभावना है।
MP और राजस्थान में भी बारिश-आंधी
मध्य प्रदेश के रायसेन, सिवनी, छतरपुर, शहडोल, दमोह, बालाघाट, छिंदवाड़ा और जबलपुर में भारी बारिश हो सकती है। भोपाल में तापमान करीब 33°C/21°C रह सकता है।
राजस्थान के अलवर, भरतपुर, जयपुर, भीलवाड़ा और अजमेर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 22°C रह सकता है।
पहाड़ों पर बढ़ा खतरा
हिमाचल प्रदेश के मंडी, किन्नौर, सोलन, शिमला और बिलासपुर में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है। यहां हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मनाली में तापमान करीब 10°C से 1°C के बीच रह सकता है।
उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार, बागेश्वर और ऋषिकेश में बारिश और तेज हवा की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 26°C और न्यूनतम 18°C रह सकता है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, जम्मू और पुंछ में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान करीब 24°C और न्यूनतम 11°C रहने का अनुमान है।
झारखंड और बंगाल में भी मौसम खराब
झारखंड के जमशेदपुर, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद और सरायकेला में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 26°C और न्यूनतम 19°C रह सकता है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, दुर्गापुर, हावड़ा, दार्जिलिंग, मालदा और बीरभूम में भारी बारिश का अलर्ट है। कोलकाता में अधिकतम तापमान करीब 32°C और न्यूनतम 23°C रह सकता है।

