HomeदेशAaj Ka Mausam 14 February 2024: बिहार- झारखंड समेत इन राज्यों में...

Aaj Ka Mausam 14 February 2024: बिहार- झारखंड समेत इन राज्यों में आज बारिश और ओलों का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट | Weather Forecast Today

Published on

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ गया है, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है और इस वजह से ठंड का असर भी बढ़ गया है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega | Weather Forecast Today 14 February 2024

मौसम विभाग ने 15 फरवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Aaj Ka Mausam Delhi| Aaj Ka Mausam Kaisa Hoga

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज यानी 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू.कश्मीर में बर्फबारी होने की संभावना है। दिल्ली.एनसीआर में अभी बादलों की लुकाछिपी का दौर जारी रहेगा। माना जा रहा है कि 19 फरवरी के बाद से दिल्ली.एनसीआर के आसमान पूरी तरह से साफ होंगे और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दिखेगी। दिल्ली.एनसीआर में इस पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Google Aaj Ka Mausam Kaisa Hai | Aaj Ka Mausam 14 February 2024

उधर बिहार और झारखंड के कई जिलों में 2 दिनों से बारिश हो रही है और यह दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आर्द्रता बढ़ने की वजह से राजधानी पटना समेत कई जिलों में 14 और 15 फरवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, 16 फरवरी से मौसम साफ होने की संभावना है। झारखंड की राजधानी रांची समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है और बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है।

Latest articles

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

Google Maps Update: गूगल मैप में आए ये 6 धांसू फीचर्स, अब नहीं आएगी सफर

न्यूज डेस्क अब गूगल मैप्स फॉर व्हीकर चालकों को संकरी सड़क या कहीं भी पतली...

More like this

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...