बार-बार टूट रहा Charging Cable?नया खरीदने से पहले जान लें ये देसी जुगाड़,मिनटों में होगा ठीक

0
3

आजकल Smartphone हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है और उसके साथ Charging Cable भी रोजमर्रा की जरूरत बन गई है लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब केबल बार-बार कटने, मुड़ने या ढीली होने लगती है। कई लोग ऐसी स्थिति में तुरंत नई केबल खरीद लेते हैं जबकि कई बार छोटी-सी समस्या को घर पर ही आसानी से ठीक किया जा सकता है। अगर आपकी Charging Cable भी जल्दी खराब हो जाती है तो कुछ आसान जुगाड़ आपके काफी काम आ सकते हैं।

अधिकतर Charging Cable एक ही जगह से बार-बार मुड़ने की वजह से खराब होते है।खासकर USB Port और Charging Pin के पास का हिस्सा जल्दी कमजोर हो जाता है।लगातार खींचने, मोड़ने और गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर अंदर की वायर टूटने लगती है। इसी वजह से कभी Charging रुक-रुक कर होती है तो कभी Cable पूरी तरह काम करना बंद कर देती है।

अगर Cable सिर्फ ऊपर से कट रही है और अंदर की वायर पूरी तरह नहीं टूटी तो Electric Tape काफी मददगार साबित हो सकती है. प्रभावित हिस्से को अच्छी तरह कवर करने से वायर को और ज्यादा नुकसान होने से बचाया जा सकता है।इससे Cable कुछ समय तक आराम से इस्तेमाल की जा सकती है। हालांकि ध्यान रखना जरूरी है कि Tape केवल बाहरी सुरक्षा देती है। अगर वायर पूरी तरह टूट चुकी हो तो यह तरीका ज्यादा समय तक काम नहीं करेगा।

कई लोग पुराने Pen की Spring का इस्तेमाल करके Charging Cable को सुरक्षित रखते हैं। USB या Charging Pin के पास Spring लगाने से Cable उस हिस्से से ज्यादा नहीं मुड़ती और टूटने का खतरा कम हो जाता है। यह छोटा सा देसी जुगाड़ Cable की लाइफ बढ़ाने में काफी असरदार माना जाता है और बाजार में मिलने वाले कई प्रोटेक्टर भी इसी तरीके पर काम करते हैं।

अगर आप थोड़ा बेहतर और साफ समाधान चाहते हैं तो Heat Shrink Tube इस्तेमाल की जा सकती है। यह प्लास्टिक ट्यूब गर्म होने पर सिकुड़कर Cable पर मजबूती से चिपक जाती है. इससे कटे या कमजोर हिस्से को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है। यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है जो Cable को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं।

कई बार समस्या Cable में नहीं बल्कि उसके कनेक्टर में होती है।अगर Charging बार-बार डिस्कनेक्ट हो रही है, तो Port में जमा धूल या गंदगी भी वजह हो सकती है।ऐसे में मुलायम ब्रश या सूखी हवा से Port साफ करने पर समस्या ठीक हो सकती है। इसके अलावा Cable को ज्यादा मोड़कर रखने से बचना भी जरूरी है।

अगर Charging के दौरान Cable ज्यादा गर्म हो रही हो स्पार्क दिख रहा हो या अंदर की वायर बाहर नजर आने लगे तो उसे इस्तेमाल करना खतरनाक हो सकता है। ऐसी स्थिति में नई और अच्छी क्वालिटी की Cable लेना ही सुरक्षित विकल्प माना जाता है। यानी हर खराब Charging Cable को तुरंत फेंकने की जरूरत नहीं होती।कई छोटी समस्याएं घर पर ही आसान तरीकों से ठीक की जा सकती हैं और इससे आपके पैसे भी बच सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here