World Cup 2023 Scheduled: 9 मैचों की तारीखों में बदलाव, भारत-पाक मैच 14 अक्टूबर को, इस दिन से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

0
156

न्यूज डेस्क
भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल होने वाला वनडे विश्वकप का मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने बुधवार को विश्वकप 2023 का संशोधित कार्यक्रम जारी किया, जिसमें नौ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम कर रहे हैं जबकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा हैं। पहले भारत पाकिस्तान का मैच 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने 15 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन के चलते मैच को एक दिन पहले कराने का आग्रह किया था। किसी भी मैच के स्थान में बदलाव नहीं किया गया है। आईसीसी के अनुसार भारत के दो मैचों की तारीख बदली गयी है। भारत का नीदरलैंड के खिलाफ मैच 11 नवंबर की जगह अब बंगलूरु में 12 नवंबर को होगां

पाकिस्तान और इंग्लैंड के तीन—तीन मैच का कार्यक्रम बदला गया है। भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को पर्याप्त समय देने के लिए श्रीलंका के खिलाफ हैदराबाद में 11 अक्टूबर को होने वाला उसका मैच अब 10 अक्टूबर को होगा। इसी दिन इंग्लैंड की धर्मशाला में बांग्लादेश के खिलाफ दिन रात्रि मैच खेलना था, लेकिन अब यह मैच सुबह साढ़े दस बजे से खेला जाएगा।

विश्वकप 2023 के लिए क्रिकेट प्रशंसक 15 अगस्त से टिकट बुक कर सकेंगे। इसमें भारत और पाकिस्तान के बीच मैच भी शामिल है। बता दें कि, टिकट की कीमतें 500 रुपये से 10,000 रुपये तक हैं, शहर के हिसाब से कीमतें भिन्न हो सकती हैं।

आईसीसी ने इस बार टिकट खरीद की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किये हैं। टिकट लेने से पहले आपको खुद को रेजिस्टर करना होगा। टिकट बुक करने से पहले  https://www.cricketworldcup.com/register  पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त से शुरू होगा। टिकट बिक्री की जानकारी सबसे पहले इसी वेबसाइट के जरिए मिलेगी। इसका उपयोग विश्व कप मैच देखने के लिए आपकी सीट सुरक्षित करने के लिए किया जाएगा। ई-टिकट नहीं होने के कारण प्रशंसकों को काउंटर से ही टिकट मिलेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पिछले हफ्ते विश्व कप मैचों का आयोजन करने वाले राज्य संघों की टिकटिंग रणनीति को मंजूरी दे दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here