WPL 2024: 23 फरवरी से वुमेंस प्रीमियर लीग का आगाज,जानिए कब, कहां और कैसे फ्री में देखें LIVE मुकाबले

0
350

WPL 2024: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का आगाज शुक्रवार 23 फरवरी से होने जा रहा है। इसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में बेंगलूरु शाम 7.30 सें खेला जाएगा। बीसीसीआई ने काफी समय पहले ही इसके शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। इस लीग का पहला सीजन मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था और अब वो दूसरे सीजन की शुरुआत करने के लिए भी तैयार है। मुंबई और दिल्ली के बीच ही डब्ल्यूपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया था। वुमंस प्रीमियर लीग में 5 टीमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वारियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर हिस्सा लेंगी।

वीमेंस प्रीमियर लीग का स्पोर्ट्स 18 भारत में सीधा प्रसारण करेगा। वहीं, इंटरनेट के जरिए मैच का लुत्फ आप फ्री में जियो सिनेमा एप के जरिए उठा पाएंगे। डब्लयूपीएल के मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम और चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 22 मुकाबले होंगे। फाइनल 17 मार्च को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगां।

वीमेंस प्रीमियर लीग से पहले बीसीसीआई एक धमाकेदार उद्घाटन समारोह का आयोजन करने जा रहा है। इसमें बॉलीवुड का भी तड़का लगेगा। उद्घाटन समारोह में अभिनेता शाहरुख खान भी परफॉर्म करेंगे। उनके साथ.साथ फिल्म इंडस्ट्री के तमाम एक्टर प्रशंसकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।

उद्घाटन समारोह 23 फरवरी को शाम 6.30 बजे शुरू होगा। इसमें कार्तिक आर्यन,टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और शाहिद कपूर धमाल मचाएंगे। पिछली बार उद्घाटन समारोह में कियारा आडवाणी और कृति सेनन जैसे स्टार ने परफॉर्म किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here