Homeखेलबबीता फोगट पर विनेश फोगट ने लगाए गंभीर आरोप,कहा हमारी बहन ने...

बबीता फोगट पर विनेश फोगट ने लगाए गंभीर आरोप,कहा हमारी बहन ने हो धोखा दे दिया

Published on

न्यूज डेस्क
यौन शोषण के आरोपी कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर जंतर मंतर पर पिछले पांच दिनों से धरना पर बैठी महिला खिलाड़ियों ने आज जमकर पूर्व खिलाड़ी और बीजेपी नेता बबीता फोगट पर जमकर हमला किया और कहा कि हम दूसरों की बात क्या करें । जब हमारी बहन ही हमको धोखा दे गई तब दूसरों के बारे में कुछ नही कहा जा सकता।

पहलवान ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, “बबीता ने हमें धरने पर बैठने के लिए मजबूर किया। उन्होंने हमसे कहा कि कोई राजनीतिक नेता घटना स्थल पर नहीं आना चाहिए। हमने उनकी हर बात को सुना और सभी नेताओं से कहा कि हमसे मिलने न आएं लेकिन बबीता ने अपने निजी फायदे के लिए सब चीजों का राजनीतिकरण कर दिया। उन्होंने हमारी पीठ पर चाकू मारा और हमें यहां अकेला छोड़ दिया।”

पहलवान ने आगे कहा कि न्याय के लिए हमारी लड़ाई में यह सबसे निराशाजनक बात थी लेकिन हम जानते हैं कि पूरा देश हमारे साथ है और हमारी सच्चाई हमारे साथ है।” इससे पहले दो बार की विश्व चैंपियन विनेश फोगाट ने अपनी चचेरी बहन और भाजपा नेता बबीता की कड़ी आलोचना की। विनेश ने कहा, “बबीता अपने राजनीतिक करियर को लेकर ज्यादा चिंतित है। उन्हें पहलवानों के हित की कोई चिंता नहीं है।”

आपको बता दें, जनवरी में जब पहलवान पहली बार जंतर मंतर पर धरने पर बैठे थे तब बबीता ने मध्यस्थ की भूमिका निभायी थी। सरकार ने महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम की अध्यक्षता में एक निगरानी समिति गठित की थी जो पहलवानों के आरोपों की जांच करेगी। बबीता को प्रदर्शनकारी पहलवानों के जोर देने पर इस समिति में शामिल किया गया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट पांच अप्रैल को सौंप दी थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समिति ने बृज भूषण को क्लीन चिट दे दी थी। लेकिन इसकी जानकारी किसी को नहीं दी गई ।

अब मामला सुप्रीम कोर्ट के सामने है । खिलाड़ियों को उम्मीद है कि अदालत से उन्हें न्याय मिलेगा । लेकिन असली बात तो यही है कि जिस तरह से बीजेपी अपने संसद को बचाने के लिए मौन साधे हुए है आने वाले समय में बीजेपी को इसका जवाब देना होगा ।

Latest articles

नए कॉन्सुलेट,आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई और न्यूक्लियर प्लांट.मोदी-पुतिन के साझा बयान 

नई दिल्ली में हुए 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन ने दोनों देशों के रिश्तों...

यूक्रेन से खत्म होगी जंग पुतिनन ने पीएम मोदी संग बैठक में दिया बड़ा संकेत

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हैदराबाद हाउस...

बिना OTP अकाउंट से कट जाएंगे पैसे,वायरस की चपेट में आ सकता है आपका स्‍मार्टफोन,

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को सावधान हो जाना चाहिए। एक नया Albiriox वायरस उनका बैंक...

ये आसान टेस्ट करा लिए तो दिक्कत बढ़ने से पहले पता लग जाएगी किडनी की बीमारी

किडनी की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं और अब मौत के नौवें सबसे...

More like this