Homeधर्मआज का राशिफल, माता लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों को होगा...

आज का राशिफल, माता लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों को होगा लाभ ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 28 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। जो युवा राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय बहुत बढ़िया है। आज थोड़ा सा संभल कर खर्च करना चाहिए। घर की साज-सज्जा व मरम्मत पर भी काफी धन खर्च करेंगे। सेहत का ख्याल रखें।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 8

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा और आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा लें। भाई- बहनों से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, वह भी दूर होगी।
लकी रंग – पीच
लकी नंबर- 8

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हैं उनके लिए आज सितारे बहुत ही शुभ स्थिति को दर्शा रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे, लेकिन आप सावधानी और सजगता से उनका सामना कर पाएंगे। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपनी सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण हो सकती है। अपने सभी खर्चों पर नियंत्रण रखें और पैसा सोच समझकर खर्च करें।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 3

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों का आज मित्रों और स्नेहीजनों के साथ दिन बहुत उल्लासमय रहेगा। यात्रा की संभावनाएं है। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। किसी बात को लेकर आज इमोशनल बने रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना बन रही है।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 1

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों का झुकाव आज के दिन अध्यात्म की ओर रहेगा। किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे और ज्यादा लोगों से आपके संपर्क जुड़ेंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है और आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट के लिए यात्रा हो सकती है। अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल होगा, बच्चों में उत्साह बढ़ेगा परन्तु पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं।
लकी रंग – मजेंटा
लकी नंबर- 2

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार मध्यम रहेगा। मेहनत से कार्यों में सफलता मिलेगी। नया निवेश करने से बचें। पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्य की गति बनाए रखें। फालतू चिंता से बचें। पार्टनर की मदद से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोग विरोधियों से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। सेहत भी थोड़ी ठीक रहेगी।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 1

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों का आज दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। परिवार की भलाई के लिए महत्वपूर्ण निर्णय करने पड़ सकते हैं। किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 8

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझनों से भरा रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करुं और किसी बाद में। आपकी आज कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 7

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों के लिए आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप कहीं यात्रा का प्लान बनाएंगे। नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं यह आपके लिए अच्छा रहेगा सैलरी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे, नये लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने वैवाहिक रिश्ते में मधुरता बनाएं रखने के लिए वाणी और व्यवहार में संयम रखना चाहिए।
लकी रंग – ब्राउन
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों को आज भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेने की जरूर है। व्यापार में कोई बड़ा लाभ आज मिल सकता है। संध्या के समय मन कुछ परेशान हो सकता है, माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। आज आपको ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा जिससे आपका काम बनता हुआ नजर आएगा। आज कार्यक्षेत्र में स्थिति सुधारने लगेगी और एक-एक करके सारे काम पूरे होंगे।
लकी रंग – काला
लकी नंबर- 7

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग रहेंगे। पुराने निवेश, पुराने दोस्तों या सम्बंधों से लाभ मिल सकता है। शेयर और प्रॉपर्टी में निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। घर-परिवार की भी समस्या रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलने के योग हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 5

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की सेहत के प्रति सचेत रहें। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। घर में पूजा, पाठ का आयोजन होगा। किसी वजह से गृहस्थजीवन में मनमुटाव हो सकता है, सावधानी बरतें। अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे।
लकी रंग – क्रीम
लकी नंबर- 3

Latest articles

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर बवाल 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर राजनीतिक...

More like this

संसद में किसी भी बिल या प्रस्ताव पर पार्टी लाइन से हट कर वोट, मनीष तिवारी ने पेश किया प्रस्ताव

कांग्रेस के सीनियर लोकसभा मेंबर मनीष तिवारी ने मौजूदा विंटर सेशन के दौरान सदन...

भारत में हम तनानती नहीं,सनातनी,कोलकाता गीता पाठ कार्यक्रम में धीरेंद्र शास्त्री की हुंकार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सामूहिक गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस...

पित्त की पथरी अब बच्चों में भी आम, क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?

अब तक पित्त की पथरी यानी Gallstones को एक ऐसी बीमारी माना जाता था...