U19 World cup: भारत की वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत,बांग्लादेश को 84 रन से हराया

0
137

न्यूज डेस्क
भारत ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2024 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में भारत ने 84 रन से जीत दर्ज की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 251 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश 45.5 ओवर में 167 रन बनाकर आउट गई। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद शिहाब जेम्स ने सबसे ज्यादा 77 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। अरिफुल इस्लाम ने 71 गेंदों पर 41 रनों का योगदान दिया, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया।

गेंदबाजी में भारत के लिए सौम्य पांडे ने 9.5 ओवर में 24 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया। मुशीर खान को 2 कामयाबी मिली। इसके अलावा राज लिंबानी, अर्शिन कुलकर्णी और प्रियांशु मोलिया ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 251 रनों का स्कोर बनाया। भारत के लिए आदर्श सिंह ने सबसे 96 गेंदों पर 76 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके जड़े। इसके अलावा भारतीय कप्तान उदय सहारन ने 94 गेंदों पर 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। बांग्लादेश के लिए इकबाल हौसेन इमौन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। चौधरी मोहम्मद रिजवान और महफुजर रहमान राबी को 1-1 सफलता मिली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here