HomeदेशWeather Update Today: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, मौसम...

Weather Update Today: उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का दौर जारी है। देश के अधिकांश इलाकों में तापमान में आ रही गिरावट से लोगों को भारी परे​शानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर से गलन काफी बढ़ गई है और घने कोहरे से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

इस बीच मौसम विभाग ने कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में सड़कों पर कोहरे की मोटी-मोटी परतें बिछी हुई हैं। स्थिति यह है कि दिन में अंधेरा छाया हुआ है और गाड़ियां धीरे-धीरे रेंगते हुए आगे बढ़ रही हैं। कोहरे का असर ट्रेनों और हवाई उड़ानों पर देखने को मिला है। घने कोहरे की वजह से देशभर से दिल्ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी चल रही हैं। साथ ही कई फ्लाइट्स या तो देरी उड़ान भर रही हैं या फिर कैंसिल हो गईं हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश-बिहार में 21 की सुबह तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 21-23 जनवरी तक असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में कोहरे को लेकर अलर्ट है। वहीं जम्मू डिविजन, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश में 21 जनवरी तक कोहरे का अलर्ट जारी है। पंजाब और हरियाणा में 24 जनवरी तक, उत्तरी मध्य प्रदेश में 22 जनवरी तक, उत्तरी राजस्थान में 23 जनवरी तक, बिहार में 24 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिणपूर्व मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this