India-A Head Coach: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी को ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ होने वाली घरेलू मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए India-A टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से पुडुचेरी में होगी।
भारत-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें दो मल्टी-डे मैच और तीन वनडे शामिल हैं। मल्टी-डे मैचों में देवदत्त पडिक्कल कप्तानी करेंगे, जबकि वनडे टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभालेंगे।
बालाजी का शानदार क्रिकेट करियर
लक्ष्मीपति बालाजी ने भारत के लिए 8 टेस्ट, 30 वनडे और 5 टी20 इंटरनेशनल खेले। स्विंग गेंदबाजी और सटीक लाइन-लेंथ उनकी प्रमुख खूबियों में शामिल रही। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा उन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया और बाद में टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा भी रहे।
अब India-A के साथ उन्हें युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ पहला मल्टी-डे मुकाबला 22 से 25 सितंबर तक, जबकि दूसरा 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पुडुचेरी में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को होंगे।

