HomeखेलIPL 2023: सूर्या के तूफान में उड़ी आरसीबी, मुंबई ने दर्ज की...

IPL 2023: सूर्या के तूफान में उड़ी आरसीबी, मुंबई ने दर्ज की 6 विकेट से शानदार जीत

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 54वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस यह छठी जीत है। इस जीत के साथ ही मुंबई अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है और बैंगलोर की टीम हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 199 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने सिर्फ 16.3 ओवर में ये लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 199 रन का स्कोरे खड़ा किया। आरसीबी की शुरुआत इस मैच में अच्छी नहीं रही और टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अनुज रावत (6) तीसरे ओवर में आउट हो गए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (65) और ग्लेन मैक्सवेल (68) ने आरसीबी की पारी को आगे बढ़ाया। दिनेश कार्तिक ने 30 रन बनाकर आरसीबी को 200 के करीब पहुंचाया। मुंबई की ओर से जेसन बेहरनडॉर्फ ने 36 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। कुमार कार्तिकेय, क्रिस जॉर्डन और कैमरून ग्रीन को एक-एक विकेट मिला।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को ईशान किशन (41) ने शानदार शुरुआत दी। हालांकि उनका साथ दे रहे रोहित शर्मा (7) एक बार फिर असफल रहे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा ने आरसीबी के गेंदबाजों को जमकर धुनाई करते हुए मैदान के चारों और शॉर्ट लगाए।

सूर्या ने तूफानी अंदाज में 35 गेंदों पर 83 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के जड़े। वहीं नेहल ने 34 गेंदों पर नाबाद 52 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 4 छक्के मारे। हालांकि, सूर्यकुमार मैच खत्म होने से ठीक पहले आउट हो गए। अंत में नेहल वधेरा ने छक्के के साथ मैच खत्म किया और अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

Latest articles

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग XI का खुलासा! नेट पर दिखे नये चेहरे

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर...

: बिहार चुनाव में क्षेत्रीय दलों की एंट्री, NDA और महागठबंधन की रणनीति में मच सकती है हलचल

बिहार के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में राज्य की सियासत में एक कयास जरूर लगाया...

पंत को नहीं मारनी चाहिए थी गुलाटी, सर्जरी करने वाले डॉक्टर ने दी सख्त हिदायत

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के उपकप्तान ऋषभ...

पुरी में भगदड़, 3 की मौत, CM ने मांगी माफी, DM-SP का ट्रांसफर!

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान रविवार की सुबह श्री...

More like this