HomeखेलIPL 2023: मुंबई इंडियंस ने लगायी जीत की हैट्रिक, हैदराबाद को 14...

IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने लगायी जीत की हैट्रिक, हैदराबाद को 14 रन से हराया

Published on

- Advertisement -

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडिंयस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की टीम 19.5 ओवर में 178 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मुंबई इंडियंस ने मैच 14 रन से जीत लिया और उसकी यह लगातार तीसरी जीत है। इस हार के साथ ही सनराइजर्स की जीत का क्रम टूट गया है। उसे पिछले दो मुकाबलों में सफलता मिली थी, लेकिन वह जीत की हैट्रिक नहीं लगा सकी। वहीं, मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है।

कैमरन ग्रीन ने 40 गेंद पर बनाए नाबाद 64 रन

मुंबई के लिए कैमरन ग्रीन ने 40 गेंद पर नाबाद 64 रन की पारी खेली। उन्हें मुंबई इंडियंस ने इस बार नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। ग्रीन ने मुंबई फ्रेंचाइजी के फैसले को सही साबित करते हुए आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने एक विकेट भी लिया। ग्रीन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा ईशान किशन ने 31 गेंद पर 38 और तिलक वर्मा ने 17 गेंद पर 37 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद पर 28 और टिम डेविड ने 11 गेंद पर 16 रन का योगदान दिया। सूर्यकुमार यादव सात रन बनाकर आउट हुए। सनराइजर्स के लिए मार्को यानसेन ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन को एक-एक सफलता मिली।


सनराइजर्स के लिए पांच बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद पर सर्वाधिक 48 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद पर 36 रन बनाए। एडेन मार्करम ने 22, मार्को यानसेन ने 13 और वाशिंगटन सुंदर ने 10 रन बनाए। हैरी ब्रूक नौ, राहुल त्रिपाठी सात और अभिषेक शर्मा एक रन बनाकर आउट हुए।
अब्दुल समद से आखिरी ओवरों में टीम को विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद थी, लेकिन वह 12 गेंद पर नौ रन ही बना सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ और पीयूष चावला ने दो-दो विकेट लिए। अर्जुन तेंदुलकर और कैमरन ग्रीन को एक-एक सफलता मिली।

अर्जुन को मिली पहली सफलता

आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर को पहली सफलता मिली है। अर्जुन ने 2.5 ओवर में 18 रन दिए। उन्हें एक सफलता मिली। उन्हें पिछले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था। तब अर्जुन ने दो ओवर में 17 रन दिए थे। उन्होंने दोनों मैचों में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है।

रोहित शर्मा ने दर्ज की बड़ी उपलब्धि

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी छोटी पारी में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। उन्होंने आईपीएल में अपने 6 हजार रन पूरे कर लिए। रोहित के आईपीएल के 232 मैचों में 6014 रन हो गए। रोहित शर्मा छह हजार से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए। रोहित शर्मा ने विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के खास क्लब में खुद को शामिल कर लिया। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम हैं। उन्होंने 228 मैच में 6844 रन बनाए हैं। शिखर धवन के 210 मैच में 6477 और डेविड वॉर्नर के 167 मैच में 6109 रन हैं।

Latest articles

आखिर नसीरुद्दीन साह ने क्यों कहा कि मुसलमानो के खिलाफ नफरत फैशन हो गया है ?

न्यूज़ डेस्क दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वे अकसर ...

जानिए आखिर राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा का मकसद क्या है ?

 न्यूज़ डेस्क राहुल गाँधी आज अमेरिका के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। वहां राहुल गाँधी...

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन

न्यूज़ डेस्क महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सुरेश उर्फ बालू धानोरकर निधन हो...

अगर विपक्षी एकता सफल हुई तो नीतीश बनेंगे संयोजक !

अखिलेश अखिल अगर पटना का विपक्षी महाजुटान सफल हो गया तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

More like this

आखिर नसीरुद्दीन साह ने क्यों कहा कि मुसलमानो के खिलाफ नफरत फैशन हो गया है ?

न्यूज़ डेस्क दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। वे अकसर ...

जानिए आखिर राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा का मकसद क्या है ?

 न्यूज़ डेस्क राहुल गाँधी आज अमेरिका के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। वहां राहुल गाँधी...

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकमात्र सांसद बालू धानोरकर का निधन

न्यूज़ डेस्क महाराष्ट्र से कांग्रेस के एकमात्र सांसद सुरेश उर्फ बालू धानोरकर निधन हो...