Homeधर्मआज का राशिफल, इन चार राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान...

आज का राशिफल, इन चार राशियों को हो सकता है बड़ा नुकसान ,जानिए सभी 12 राशियों का हाल, AAJ KA RASHIFAL 19 APRIL 2023 | TODAY RASHIFAL IN HINDI | HOROSCOPE TODAY

Published on

मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi

मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन मनचाही सफलता मिलेगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग बन रहे हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 4

वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने में व्यस्त रहेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपने नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 6

मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं, साथ ही नए काम की योजना बना सकते हैं। आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहोगे, हो सकता है कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन जाएं। साथ ही आप संतान की किसी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है लेकिन साथ ही आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 8

कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी आरामदायक है। हर काम सरलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति होने के योग हैं। अधिकारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। परिजनों से किसी बात पर विचार-विमर्श होगा। दफ्तर के काम आसानी से पूरे हो सकेंगे।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 8

सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। आज आपके मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज ऐसा कुछ भी काम न करें, जिसे करने के बाद पछतावा हो। ऑफिस में सभी कामों को अच्छी तरह पूरा करें। कामों को समय से पूरा करें, लाभ मिलेगा।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 1

कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi

कन्या राशि के जातकों को आज भाग्‍य का साथ मिलेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप किसी शारीरिक कष्ट से जूझ रहे हैं तो वह भी आज समाप्त हो जाएगा और आपके धन में भी वृद्धि हो सकती है। आज आप अपने किसी परेशान मित्र की भी मदद कर सकते हैं, जिससे आपके मन को सुखद अनुभूति होगी। आज संतान के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है जिससे आपका मानसिक तनाव कम होगा।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 4

तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 7

वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। आपको रोजगार के उचित अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आप विरोधियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से आप थकान महसूस करेंगे। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है।
लकी रंग – मैरून
लकी नंबर- 3

धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi

धनु राशि के जातकों की आज सेहत खराब हो सकती है। इसलिए अपनी तबीयत का आज खास ख्याल रखें। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है। किसी दूसरे पर भरोसा न करें।
लकी रंग – ग्रै
लकी नंबर- 4

मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है और आज आपको अपने पूर्वजों से कुछ धन मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको अपने किसी मित्र या सहकर्मी को बिना पूछे कोई सलाह नहीं देनी चाहिए क्योंकि इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा, इसलिए सावधान रहें। रात्रि के समय आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आज आप कुछ नई रणनीति बनाएंगे, जिसका लाभ आपको भविष्य में मिलेगा। आज योग्य लोगों से विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 2

कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आप आपने मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज अपना रुका हुआ कार्य पूरा कर लेंगे। लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 8

मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi

मीन राशि के जातकों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आज आपको मातृ पक्ष से भी सम्मान मिल रहा है। आज आपको नौकरी में अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वे आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज आपको अपने ससुराल पक्ष और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 5

Latest articles

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...

एमएलसी पद से हटाए गए लालू के करीबी सुनील सिंह

आरजेडी के एमएलसी डॉ सुनील कुमार सिंह की सदस्यता बिहार विधान परिषद से समाप्त...

More like this

Paris Olympics Opening Ceremony: पेरिस में शुरू हुआ खेलों का महाकुंभ, सिंधु और शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई

न्यूज डेस्क फ्रांस की राजधानी पेरिस में 33वें ग्रीष्मकालीन ओलपिंग खेलों की ओपनिंग सेरेमनी का...

Weather Forecast Today: देश के इन 10 राज्‍यों में जबरदस्‍त बारिश का अनुमान, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Forecast Today देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। कहीं...