IPL 2023: हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात, गिल ने ठोका शानदार शतक

0
489

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस से सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गयी है। गुजरात के पास 13 मैच के बाद 18 अंक हैं। वहीं इस हार के बाद हैदराबाद की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गयी है।

इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में हैदराबाद की टीम नौ विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और मैच हार गई। गुजरात के लिए बल्ले के साथ शुभमन गिल ने 101 रन बनाए। गिल ने 56 गेंदों में आईपीएल का अपना पहला शतक पूरा किया, जिसमें उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। शतक पूरा करते ही वह 58 गेंद में 101 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, साई सुदर्शन ने 47 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने पांच विकेट लिए। मार्को यानसेन, फजलहक फारुकी और टी नटराजन को एक-एक विकेट मिला। हैदराबाद के लिए क्लासेन ने 64 और भुवनेश्वर कुमार ने 27 रन बनाए। वहीं, गुजरात के लिए शमी और मोहित शर्मा ने चार-चार विकेट लिए।

189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने अनमोलप्रीत सिंह (5) को आउट कर दिया। इसके बाद अभिषेक शर्मा (4), एडेन मार्क्रम (10) और राहुल त्रिपाठी (1) कुछ खास नहीं कर पाए। लेकिन इसके बाद हेनरिच क्लासेन ने एक साइड से पारी को संभालते हुए 64 रनों की पारी खेली। लेकिन इस खिलाड़ी को दूसरे किसी भी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। अंत में हैदराबाद की टीम नौ विकेट खोकर 154 रन ही बना पाई और मुकाबला 34 रनों से हार गयी । गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने 4-4 विकेट हासिल किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here