मेष राशि | Aries Daily Horoscope | Mesh Rashi
मष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। साहित्य एवं लेखनकार्य के लिए समय अच्छा है। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों से संबंधित कोई भी काम करने से बचें। यात्रा पर जाने का योग है। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। समय का सदुपयोग कर पाएंगे। जरूरी कार्य समय पर पूर्ण होंगे। अच्छे लोगों से संपर्क होगा।
लकी रंग – ग्रे
लकी नंबर- 6
वृष राशि | Taurus Daily Horoscope | Vrishabha Rashi
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको आज एक साथ कई काम हाथ आने से आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करें और किसे बाद में। आप अपने किसी पुराने निवेश को लेकर आज परेशान रहेंगे। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने जाएं तो उसके सभी कागजातों की जांच सघनता से करें। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उसे समय रहते पूरा करें।
लकी रंग – पिंक
लकी नंबर- 8
मिथुन राशि | Gemini Daily Horoscope | Mithun Rashi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें। व्यवसाय में आप रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे। माता जी का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। पिताजी आपके व्यवसाय में कुछ धन खर्च करेंगे। सेहत आपकी पहले से बेहतर रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों के द्वारा आपको कुछ जरूरी कार्य सौंपे जाएंगे, जो आपको अवश्य पूरे करने होंगे।
लकी रंग – गोल्डन
लकी नंबर- 7
कर्क राशि | Cancer Daily Horoscope | Kark Rashi
कर्क राशि के जातक आज के दिन शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ भाग्यवृद्धि के अवसर प्रसन्नता में वृद्धि करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा, धार्मिक काम, देवदर्शन और धार्मिक यात्रा से आनंद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छी तरह समय व्यतीत कर सकेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोग और नौकरीपेशा वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 2
सिंह राशि | Leo Daily Horoscope | Singh Rash
सिंह राशि के जातक आज अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ धन खर्च करेंगे। व्यापार में चल रही परेशानियों को अपने भाई से शेयर करेंगे, जिससे आपको फायदा होगा और साथ मिलकर काम करेंगे। नौकरीपेशा जातक पार्ट टाइम काम करने की योजना बना रहे हैं तो आज इसके लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को कुछ नए सौदे मिल सकते हैं।
लकी रंग – पर्पल
लकी नंबर- 1
कन्या राशि | Virgo Daily Horoscope| Kanya Rashi
कन्या राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। शासन सत्ता की सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में बदलाव की सम्भावनाएं बन रही हैं। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। इच्छा विरूद्ध कोई नया कार्य मिल सकता है। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी।
लकी रंग – नेवी ब्लू
लकी नंबर- 3
तुला राशि | Libra Daily Horoscope|Tula Rashi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा का प्लान कर सकते हैं।
लकी रंग – पीला
लकी नंबर- 2
वृश्चिक राशि | Scorpio Daily Horoscope|vrishchika Rashi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आय के नवीन साधन प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष कमजोर रहने से तनाव रह सकता है। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाने में सफल होंगे। मांगिलक कार्यों में भाग ले सकते हैं।
लकी रंग – हरा
लकी नंबर- 9
धनु राशि | Sagittarius Daily Horoscope|Dhanu Rashi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई मित्र आज आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से मन प्रसन्न् रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को किसी अच्छे काम के लिए प्रोत्साहित करेंगे, लेकिन बिजनेस में आप किसी को साझेदार बनाने से बचें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।
लकी रंग – सिल्वर
लकी नंबर- 5
मकर राशि | Capricorn Daily Horoscope | Makar Rashi
मकर राशि वाले जातक आज भाइयों और व्यापारिक सहयोगियों के बीच मनमुटाव के कारण पूरा दिन असहज रहेंगे। अगर कोई दुकान या घर खरीदने का मन बना रहे हैं तो बेहतर होगा जीवनसाथी की सलाह लें। शत्रु आपको अकारण परेशान करने की कोशिश करेंगे, वे आपकी तरक्की देखकर परेशान हो सकते हैं। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में पैसों की कुछ कमी का सामना करना पड़ सकता है।
लकी रंग – लाल
लकी नंबर- 3
कुंभ राशि | Aquarius Daily Horoscope | Kumbh Rashi
कुंभ राशि के जातकों का आज से अच्छा समय शुरू हो गया है। आज परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही खुद के खान-पान का भी ध्यान रखें। अच्छा समय है लाभ उठाएं।
लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर- 5
मीन राशि | Pisces Daily Horoscope | Meen Rashi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में लाभ रहेगा और आमदनी में वृद्धि होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से आर्थिक समस्या आ सकती है। लक्ष्य तक पहुंचने में बाधाएं आ सकती हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। किसी यात्रा पर जाने से बचें। पारिवारिक उलझनों से तनाव बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारी निर्वाह में पिछड़ सकते हैं।
लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर- 3

