HomeखेलIPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने बिगाड़ा पंजाब किंग्स का खेल, 15 रन...

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने बिगाड़ा पंजाब किंग्स का खेल, 15 रन से हराकर किया प्लेऑफ से बाहर

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2023 के 64वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 15 रन से हराकर प्लेऑफ से बाहर कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने बोर्ड पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पंजाब की टीम 8 विकेट खोकर 198 रन बना पाई। इससे पहले पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो बिल्कुल भी सही साबित नहीं हुआ।

टॉस हारकार पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने बोर्ड पर 2 विकेट खोकर 213 रन लगाए। पारी की शुरुआत करने आए दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए। उनके साथ पारी की शुरुआत करने आये पृथ्वी शॉ ने 54 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए राइली रूसो ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 82 रन बना डाले। उनकी पारी में 6 छक्के और 6 चौके शामिल थे। छह मैच बाद टीम में वापसी कर रहे शॉ ने इस सीजन का अपना पहला अर्द्धशतक जड़ा जिसकी मदद से दिल्ली 2023 में पहली बार 200 रन का आंकड़ा पार कर सकी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ज्यादातर समय जीत से दूर रही, हालांकि मैच के अंतिम तीन ओवर रोमांच और उत्साह से भरे रहे। पंजाब ने 18वें ओवर में तीन छक्के लगाकर 21 रन जोडे़, जबकि दिल्ली ने 19वें ओवर में दो विकेट लेकर मात्र पांच रन दिये। पंजाब को जब आखिरी ओवर में 33 रन की जरूरत थी तब इशांत शर्मा ने पहली गेंद डॉट डालने के बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर 10 रन दिये। लिविंगस्टन ने चौथी गेंद पर भी छक्का जड़ा और अंपायर ने उसे नो बॉल करार दे दिया। पंजाब को तीन गेंदों में सिर्फ 16 रन की जरूरत थी। इशांत ने हालांकि अपना संयम बनाये रखा और अगली दो गेंदों पर कोई रन दिये बिना तीसरी गेंद पर लिविंगस्टन को आउट कर दिया। दिल्ली के लिए एनरिच नॉर्खिया और ईशांत शर्मा ने 2-2 विकेट लिए।

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this